राहुल गांधी का दावा चीन ने हड़प ली भारत की जमीन, प्रधानमंत्री पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

भारत ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन के मानचित्र में दिखाए जाने के संबंध में पड़ोसी देश के दावों को मंगलवार को ‘आधारहीन’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि चीनी पक्ष के ऐसे कदम सीमा से जुड़े विषय को केवल जटिल ही बनाएंगे.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन द्वारा मानक मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताए जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को दावा किया कि यह विषय बहुत गंभीर है, लेकिन चीन ने पहले ही लद्दाख में भारत की जमीन हड़प ली है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस पर कुछ बोलना चाहिए.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा था कि लद्दाख में एक इंच जमीन नहीं गई है. यह सरासर झूठ है. पूरा लद्दाख जानता है कि चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है. उन्होंने कहा, मानचित्र की बात तो गंभीर है, लेकिन चीन ने असल में हमारी जमीन ले ली है. इस पर प्रधानमंत्री को कुछ कहना चाहिए. चीन ने पिछले दिनों अपने ‘मानक मानचित्र’ का 2023 का संस्करण आधिकारिक रूप से जारी किया था, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को उसके हिस्से के रूप में दर्शाया गया है.

भारत ने चीन के दावे को किया खारिज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन के मानचित्र में दिखाए जाने के संबंध में पड़ोसी देश के दावों को मंगलवार को ‘आधारहीन’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि चीनी पक्ष के ऐसे कदम सीमा से जुड़े विषय को केवल जटिल ही बनाएंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने चीन के तथाकथित ‘मानक मानचित्र’ के 2023 के संस्करण के बारे में पूछे गए सवालों पर अपने बयान में कहा, हमने चीन के तथाकथित ‘मानक मानचित्र’ के 2023 के संस्करण पर राजनयिक माध्यमों से कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिसमें भारतीय क्षेत्र पर दावा जताया गया है.

कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कर्नाटक दौरे पर हैं. जहां वो सिद्धारमैया सरकार की गृहलक्ष्मी योजना की शुरुआत करेंगे. कर्नाटक के लिए राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से रवाना हुए.

Also Read: PHOTOS: राहुल गांधी का अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ कैसा है संबंध, कितनी मजबूत है रिश्तों की डोर?

क्या है गृह लक्ष्मी योजना

गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवारों की करीब 1.1 करोड़ महिला मुखिया को प्रति माह 2,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. सरकार ने चालू वित्त वर्ष में गृह लक्ष्मी कार्यक्रम के लिए 17,500 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं. गृह लक्ष्मी योजना कांग्रेस की पांच चुनाव पूर्व ‘गारंटी’ में शामिल है. पार्टी ने मई में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया था. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि राज्य सरकार ने पांच गारंटी में तीन–शक्ति, गृह ज्योति और अन्न भाग्य–को पहले ही लागू कर दिया है तथा उल्लेख किया कि गृह लक्ष्मी चौथी योजना है. पांचवीं गारंटी युवा निधि है, जो राज्य के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करती है.

Also Read: कांग्रेस का चीन के साथ क्या रिश्ता है ? राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने किया जोरदार हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >