बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर कहा, "अगर राहुल गांधी ने किसी छात्र के लिए 'इडीयट' शब्द का इस्तेमाल किया है, तो हमें इस पर सख्त आपत्ति है. लेकिन अगर उन्होंने यह शब्द खुद के लिए इस्तेमाल किया है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि हम इसका स्वागत करते हैं. देर से ही सही, कम से कम उन्होंने अपने बारे में यह अहसास और स्वीकारोक्ति तो की."
देश के युवाओं को 'इडीयट' कहा दुर्भाग्यपूर्ण : जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा का जवाब देते हुए राहुल गांधी पर संसदीय मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को बुनियादी संसदीय नियमों की भी जानकारी नहीं है.
"जब इतने संवेदनशील और महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा हो रही थी, तब रचनात्मक सुझाव देने के बजाय राजनीति की जा रही है. देश के भविष्य यानी युवाओं के लिए इडियट जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है." - केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
विरोध प्रदर्शन और 7 एलकेएम पर घेराव को लेकर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में हुए प्रदर्शनों और प्रधानमंत्री आवास (7 एलकेएम) के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री न बन पाने की निराशा और हताशा के कारण राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के गेट पर जाकर बैठ गए थे. जब उन्हें बेहद शिष्टाचार के साथ समझाने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें बस हटा दिया जाए.
पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर फायरिंग नहीं की थी: जितेंद्र सिंह
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के आरोपों को खारिज करते हुए जितेंद्र सिंह ने साफ किया कि पुलिस ने केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया था, कोई फायरिंग नहीं हुई थी. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ऐसी स्थिति में आदेश देने का अधिकार मजिस्ट्रेट के पास होता है, किसी मंत्री के पास नहीं.
ये भी पढ़ें: भारी हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, 10 साल जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- 'इडियट', सदन में हंगामा- फिर क्या बोले- राजनाथ सिंह और किरेन रिजिजू
