राहुल गांधी ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा, गृह मंत्री को साफ करना होगा कि जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हमले का आदेश उनका था या नहीं. उन्होंने कहा, "अगर अमित शाह ने आदेश दिया था तो वे बच्चों पर गोली चलवाने के दोषी हैं, और अगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी तो वे अक्षम हैं. दोनों ही स्थितियों में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए." राहुल गांधी ने गृह मंत्री के वक्तव्य की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष को किसी मनगढ़ंत भाषण में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वह सिर्फ इस बात का जवाब चाहता है कि एमएचए में इस हिंसा का आदेश किसने जारी किया था.
शाह बताएं छात्रों पर पैलेट गन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल क्यों किया गया : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमारी पहली मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री आकर बताएं कि छात्रों पर पैलेट गन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल क्यों किया गया. मोदी जी के भरोसेमंद ट्रस्टियों ने राम मंदिर में चोरी की. विपक्षी पार्टियों ने मांग की कि पीएम खुद इस बारे में जानकारी दें. लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है. हमारी तीसरी मांग है कि पीएम इन दोनों मुद्दों पर जनता से माफी मांगें. पीएम और गृह मंत्री ने पिछले 15 दिनों में इन मुद्दों पर कुछ नहीं कहा है. हम इन सभी मुद्दों पर लड़ रहे हैं."
ये भी पढ़ें: JPSC Protest: राहुल गांधी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया गलत, हेमंत सरकार से कहा- तुरंत निकालें हल
