Qatar Amir India Visit Video: पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर कतर के अमीर का किया गर्मजोशी से स्वागत, लगाया गले

Qatar Amir India Visit Video: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया.

Qatar Amir India Visit Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पालम टेक्निकल हवाई अड्डे पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी ने कतर के अमीर को गले लगाया. शेख तमीम बिन हमद अल थानी भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए हैं. अपनी यात्रा के दौरान वे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

अमीर के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुंचे

कतर के अमीर के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचे हैं. कतर के अमीर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. उससे पहले ‘हैदराबाद हाउस’ में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक होगी.

पीएम मोदी के आमंत्रण पर भारत पहुंचे हैं कतर के अमीर

अल-थानी प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर भारत दौरे पर पहुंचे हैं. कतर के अमीर की भारत की यह दूसरी यात्रा है. इससे पहले वह मार्च 2015 में भारत आए थे. भारत और कतर के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं.

पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे अमीर

विदेश मंत्रालय ने बताया, कतर के अमीर प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे. मंगलवार दोपहर को सहमति पत्रों का आदान-प्रदान होगा जिसके बाद कतर के अमीर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi New CM Oath Ceremony: रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज, दिन रात हो रहा काम, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >