सुरंग से बाहर आए मजदूर तो खुशी में जमकर थिरके मुख्यमंत्री धामी, आवास पर मनाया इगास बग्वाल', देखें वीडियो

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाले जाने की खुशी में सीएम पुष्कर सिंह धामी के आवास पर 'इगास बग्वाल' समारोह के दौरान आतिशबाजी की गई. सीएम धामी ने कहा, उनकी दिवाली मंगलवार को आई जब सुरंग के अंदर 17 दिन तक फंसे रहे 41 श्रमिकों को बाहर निकाला गया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर ‘इगास बग्वाल’ समारोह का आयोजन किया. इस दौरान सीएम धामी को जमकर थिरकते हुए देखा गया. दरअसल उत्तरकाशी के सुरंग में पिछले 17 दिनों से 41 मजदूर फंसे थे, जिन्हें सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है. सफल रेश्क्यू ऑपरेशन की खुशी में मुख्यमंत्री धामी ने अपने आवास पर इगास बग्वाल का आयोजन किया.

सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए श्रमिकों के परिजन से धामी ने की मुलाकात, साथ में किया रात्रिभोज

मुख्यमंत्री धामी ने सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए 41 श्रमिकों में से कुछ के परिवारों से मुलाकात की. ‘इगास बग्वाल’ समारोह के दौरान देहरादून में सीएम धामी ने अपने आवास पर एक साथ रात्रिभोज भी किया.

सीएम आवास पर आतिशबाजी

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाले जाने की खुशी में सीएम पुष्कर सिंह धामी के आवास पर ‘इगास बग्वाल’ समारोह के दौरान आतिशबाजी की गई. सीएम धामी ने कहा, उनकी दिवाली मंगलवार को आई जब सुरंग के अंदर 17 दिन तक फंसे रहे 41 श्रमिकों को बाहर निकाला गया. उन्होंने कहा कि श्रमिकों के निकलने से वह उतने ही प्रसन्न हैं जितना कि उनके परिवारवाले हैं. धामी ने कहा, मेरी दिवाली, इगास या देव दिवाली हुई जब श्रमिक बाहर आए. उत्तराखंड में दिवाली के दस दिन बाद इगास मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि श्रमिक उनके परिवार की तरह हैं. आखिरकार वे हमारे लिए काम करते हैं…देश के लिए काम करते हैं.

Also Read: उत्तराखंड टनल में फंसे सुखराम बेदिया के घर पहुंची प्रभात खबर की टीम, वीडियो में देखें- क्या बोले परिजन

सीएम धामी ने बौखनाग देवता जताया आभार

सुरंग से सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाले जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बौखनाग देवता का आभार जताया. जब मजदूर फंसे थे, तब सुरंग के बाहर बौखनाग की पूजा शुरू हो गई थी.

धामी ने हादसे के बाद राज्य में जारी सभी सुरंग परियोजनाओं की समीक्षा करने का लिया फैसला

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सभी सुरंग परियोजनाओं की समीक्षा करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में ऐसी कई परियोजनाएं चल रही हैं. हमने उनकी समीक्षा करने का निर्णय किया है. हमें विकास चाहिए लेकिन पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन होना चाहिए. हाल में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा था कि सरकार सभी निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगी.

अब और कैसे हुआ हादसा

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही साढ़े चार किलोमीटर लंबी सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह जाने से उसमें 41 श्रमिक फंस गए थे जिन्हें युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के बाद मंगलवार को सकुशल बाहर निकाल लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >