पंजाब में अखबार वाहनों की पुलिस क्यों कर रही जांच? AAP सरकार पर सेंसरशिप और शीश महल 2.0 का लगा आरोप

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार पर विपक्ष ने सेंसरशिप और शीशमहल 2.0 का आरोप लगाया है. विपक्ष ने सरकार पर प्रेस की स्वतंत्रता के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया है. ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को पंजाब पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की, जिसमें अखबार वाले वाहनों को भी नहीं छोड़ा गया. जिसकी वजह से रविवार को समाचार पत्रों के वितरण में देरी हुई.

Punjab News: पंजाब पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को वाहनों, विशेष रूप से वाणिज्यिक वाहनों की जांच की. जिसकी वजह से पंजाब में कई स्थानों पर समाचार पत्र देर से पहुंचे. इसी बात को लेकर विपक्ष गुस्से में है और सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है.

पुलिस ने बताया, वाहनों की क्यों की गई जांच?

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि उसने खुफिया जानकारी के बाद विभिन्न सामान ले जा रहे वाहनों की जांच की थी. पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि वाहनों की जांच गजेटेड ऑफिसर की देखरेख में चुनिंदा जगहों पर की गई, जिससे जनता को कोई असुविधा नहीं हुई. प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है और यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिशों का निशाना बन रहा है. सीमा पार से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ, हथियार और विस्फोटक प्रदार्थ भेजे जाते हैं जिन्हें अलग-अलग वाहनों से आगे पहुंचाया जाता है.

कांग्रेस ने प्रेस की स्वतंत्रता पर भयानक हमला बताया

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, “पंजाब भर में अखबार का वितरण करने से जुड़ी वैन पर छापेमारी प्रेस की स्वतंत्रता पर एक भयानक हमला हैं.”

बीजेपी ने पंजाब में अघोषित आपातकाल बताया

बीजेपी की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इसे “मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में अघोषित आपातकाल” करार दिया और दावा किया कि शीश महल 2.0 की खबर से घबराकर, ‘आप’ सरकार ने मीडिया पर हमला किया.

सुखबीर सिंह बादल ने भी आप सरकार पर बोला हमला

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि सरकार ने समाचार पत्र ले जा रहे वाहनों को निशाना बनाया “क्योंकि वे नहीं चाहते कि कोई उनके खिलाफ लिखे.” बादल ने कहा, “पंजाब के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे… हम प्रेस की स्वतंत्रता के साथ खड़े हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >