पंजाब के छात्र ने ''एग्जाम वॉरियर्स'' के बारे में प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, मोदी ने दिया जवाब

पंजाब के अमृतसर का एक छात्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे उस पत्र का जवाब आने पर प्रसन्नातापूर्वक हैरान रह गया , जिसमें उसने यह बताया था कि किस तरह प्रधानमंत्री की पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' उसका तनाव कम करने में कारगर साबित हुई है .

पंजाब के अमृतसर का एक छात्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे उस पत्र का जवाब आने पर प्रसन्नातापूर्वक हैरान रह गया , जिसमें उसने यह बताया था कि किस तरह प्रधानमंत्री की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ उसका तनाव कम करने में कारगर साबित हुई है .

बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र प्रणव महाजन को प्रधानमंत्री की ओर से मिले पत्र में लिखा गया है, ”आपको कड़ी मेहनत और समर्पण से अपने ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को बढ़ाना तथा लक्ष्य हासिल करना है. अपने अंदर निरंतर सुधार के प्रयास करके आप जीवन में नयी ऊंचाईंयों को छू पाएंगे.” प्रणव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि उनकी पुस्तक ”एग्जाम वॉरियर्स” ने परीक्षाओं में तनाव कम करने में उसकी मदद की है.

Also Read: Kisan Andolan News : शादी के कार्ड में किसानों के समर्थन में स्लोगन, इन जगहों पर बढ़ रहा है ट्रेंड

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने ”एग्जाम वॉरियर्स” नामक एक पुस्तक लिखी थी, जिसमें उन्होंने परीक्षाओं के दौरान तनाव कम करने के बारे में बताने के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन करने के कुछ गुर भी बताए थे. प्रधानमंत्री ने प्रणव को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें युवा मित्रों की जिज्ञासा ने पुस्तक लिखने के लिये प्रेरित किया था.

Also Read: मेहुल चोकसी पर ईडी ने कसा शिकंजा, 14 करोड़ से ज्यादा की संपति जब्त

सूत्रों के अनुसार मोदी ने पत्र में लिखा, ”यह जानकर अच्छा लगा कि इस पुस्तक से आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने में मदद मिली और अब आप परीक्षाओं के दौरान दबाव महसूस नहीं करते हैं बल्कि त्योहार के तौर पर इन्हें मनाने के लिये प्रेरित होते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >