Punjab Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आयी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, VIDEO

फगवाड़ा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेत और पत्थरों से लदा एक ट्रेलर ट्रक अचानक पलट गया और दूसरी ओर से आ रही कार उसकी चपेट में आ गई. ट्रेलर ट्रक का इस्तेमाल आमतौर पर माल और सामग्री के परिवहन के लिए किया जाता है. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बटाला के एक दंपती और उनके 25 वर्षीय बेटे की मौत हो गई.

पंजाब (Punjab ) से एक दिल दहला देने वाली सड़क हादसे (Punjab Road Accident ) की खबर सामने आ रही है. पंजाब के नवांशहर में एक कार के, एक ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क पर मोड़ लेते पलटा, चपेट में आयी कार

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की है, जब बेहराम के निकट व्यस्त फगवाड़ा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेत और पत्थरों से लदा एक ट्रेलर ट्रक अचानक पलट गया और दूसरी ओर से आ रही कार उसकी चपेट में आ गई. ट्रेलर ट्रक का इस्तेमाल आमतौर पर माल और सामग्री के परिवहन के लिए किया जाता है. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बटाला के एक दंपती और उनके 25 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि ट्रेलर जैसे ही मुड़ रहा था, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कार पर पलट गया. उसने बताया कि ट्रेलर के एक तरफ गिरने से एक अन्य कार को भी आंशिक नुकसान हुआ.

Also Read: Road Accident: रफ्तार का शिकार हो रहा भारत, हर साल सड़क दुर्घटना में इतने लाख लोगों की होती है मौत


Also Read: Road Accident: सड़क दुर्घटनाओं में हर घंटे 18 भारतीय गंवाते है अपनी जान, सरकारी आंकड़े में हुआ खुलासा

ट्रेलर ट्रक चालक गिरफ्तार

बेहराम पुलिस थाने के प्रभारी गुरदयाल सिंह ने कहा, हादसे में 45 साल से अधिक उम्र के दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई. सिंह ने बताया कि ट्रेलर ट्रक चालक को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

हादसे का वीडियो वायरल

पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर जैसे ही मीडिया में आयी, तेजी से लोगों ने उसे सर्च करना शुरू. सोशल मीडिया पर इस समय हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर ही हादसे के गंभीरता को अंदाजा लगाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >