Punjab Municipal Election Results 2021 Live Updates: पंजाब नगर निकाय चुनाव में चली कांग्रेस की लहर, BJP-SAD को भारी नुकसान
Copied link
Punjab Municipal Election Results 2021 Live Updates: पंजाब में रविवार को हुए स्थानीय निकाय (Local Body Elections) चुनावों के लिए मतगणना शुरु हो चुकी है. रविवार को हुए चुनावों में कुछ स्थानों पर झड़पों की घटनाओं के बीच 117 नगर निकायों के लिए 71% से अधिक मतदान दर्ज किया गया था. मंगलवार को पाटन और समाना नगर परिषद के तीन बूथों में मतदान हुआ. दो बूथों पर फिर से मतदान का आदेश देने के बाद मोहाली नगर निगम के लिए मतगणना गुरुवार को स्थगित कर दी गई. नागरिक चुनावों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में थे, जिन्होंने सभी प्रमुख दलों, विशेष रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) हैं. पिछले साल केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर पूर्व के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जाने के बाद एसएडी और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा. पंजाब निकाय चुनाों के मतगणना की अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ…
8:26 PM. 17 Feb 218:26 PM. 17 Feb
53 साल बाद बठिंडा में होगा कांग्रेस का मेयर
बठिंडा में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है. कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. यहां पर 53 साल बाद कांग्रेस ने यह करिश्मा किया है. जब बठिंडा में कांग्रेस पार्टी का मेयर होगा. इससे पहले यहां पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था.
8:26 PM. 17 Feb 218:26 PM. 17 Feb
पठानकोट में कांग्रेस ने मारी बाजी
पठानकोट नगर निगम में कांग्रेस अब तक 30 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं बीजेपी को यहां पर मात्र 9 सीटों पर ही बढ़त मिली. वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है. फिरोजपुर की मद्दकी नगर पंचायत में कांग्रेस पांच सीटों पर कब्जा करने में सफल रही वहीं अकाली दल को 8 सीटों पर जीत मिली.
8:26 PM. 17 Feb 218:26 PM. 17 Feb
संंगरूर जिले में भी कांग्रेस का जलवा, 49 सीट जीती
पंजाब के संगरूर जिले के पांच वार्ड अमरगढ़, लोंगवाल, सुनाम, अहमदगढ़ और धूरी के नतीजे आ गये हैं. स्थानों से कांग्रेस ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है. शिरोमणी आक���ली दल को छह सीटें मिली है. चार सीटों पर आप विजयी हुई है, जबकि 15 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. बीजेपी यहां भी अपना खाता नहीं खोल पायी.
8:26 PM. 17 Feb 218:26 PM. 17 Feb
कपूरथला में कांग्रेस की बंपर जीत
कपूरथला निगम के लिए 50 वार्ड में से 49 सीटों के नतीजे आ गये हैं. कांग्रेस ने यहां पर बंपर जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने को यहां पर 43 वार्ड में जीत हासिल हुई है. वहीं, अकाली दल को तीन सीटों पर जीत मिली है. जबकि बीजेपी और आप यहां पर खाता भी नहीं खोल पायी है.
8:26 PM. 17 Feb 218:26 PM. 17 Feb
गुरुदासपुर में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले
गुरुदासपुर में भी तेजी से निकाय चुनाव के नजीते आ रहे हैं. यहां पर कुल 29 वार्ड हैं, जिनमें से अभी तक 15 पर कांग्रेस पार्टी जीत गई है. जबकि अन्य किसी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है.
8:26 PM. 17 Feb 218:26 PM. 17 Feb
बरनाला निगम का रिजल्ट
पंजाब के बरनाला नगर निगम के वार्ड नंबर दो और तीन पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. जबकि वार्ड संख्या एक पर अकाली दल समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. वहीं वार्ड संख्या 4 कांग्रेस के हिस्से आयी और पांच पर अकाली दल ने कब्जा जमाया. वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस और वार्ड 7 पर अकाली दल समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.
8:26 PM. 17 Feb 218:26 PM. 17 Feb
सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस ने जीती पांच सीट
पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में काउंटिग जारी है. सात ही नतीजे भी आने शुरू हो गये हैं. सुल्तानपुर लोधी में कुल वार्ड हैं जिनमें से 2 वार्ड पर अकाली दल और पांच पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वार्ड संख्या एक और तीन पर अकाली दल विजयी हुई है. जबकि वार्ड संख्या 2,4,5,6,7 (पांच वार्ड) कांग्रेस को मिली है.
8:26 PM. 17 Feb 218:26 PM. 17 Feb
राजपुरा में कांग्रेस को बढ़त
पंजाब में नगर निकाय स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. काउंटिग में पटियाला की राजपुरा नगर काउंसिल में भी नतीजे आने शुरू हो गए हैं. पटियाला के कुल 31 वार्ड में से अबतक 22 पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है.
8:26 PM. 17 Feb 218:26 PM. 17 Feb
अमृतसर के अजनाला में SAD को मिली बढ़त
पंजाब में नगर निकाय स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. अमृतसर जिले की अजनाला तहसील में अकाली दल बढ़त बनाये हुए है. अजनाला तहसील में कुल 15 वार्ड में से 8 अकाली और 7 कांग्रेस के खाते में गए हैं.
4:16 PM. 17 Feb 214:16 PM. 17 Feb
पंजाब में वोटों की गिनती जारी
पंजाब में नगर निकाय स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी. सभी राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लुधियाना के दोराहा क्षेत्र से लेटेस्ट तस्वीरें
4:16 PM. 17 Feb 214:16 PM. 17 Feb
बीजेपी, एसएडी, आप और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है यह चुनाव
पंजाब में आठ नगर निगमों और 109 नगरपालिका परिषद-नगर पंचायतों के 2,302 वार्डों में चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे, यहां तक कि एसएएस नगर के दो मतदान केंद्रों में तीन और अन्य मतदान केंद्र के लिए मतदान का आदेश दिया गया था. चुनावों को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे सभी चार मुख्य राजनीतिक दलों के लिए एक एसिड टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है.
मुख्य बातें
Punjab Municipal Election Results 2021 Live Updates: पंजाब में रविवार को हुए स्थानीय निकाय (Local Body Elections) चुनावों के लिए मतगणना शुरु हो चुकी है. रविवार को हुए चुनावों में कुछ स्थानों पर झड़पों की घटनाओं के बीच 117 नगर निकायों के लिए 71% से अधिक मतदान दर्ज किया गया था. मंगलवार को पाटन और समाना नगर परिषद के तीन बूथों में मतदान हुआ. दो बूथों पर फिर से मतदान का आदेश देने के बाद मोहाली नगर निगम के लिए मतगणना गुरुवार को स्थगित कर दी गई. नागरिक चुनावों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में थे, जिन्होंने सभी प्रमुख दलों, विशेष रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) हैं. पिछले साल केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर पूर्व के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जाने के बाद एसएडी और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा. पंजाब निकाय चुनाों के मतगणना की अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ…