Live Updates

Farmers Delhi March : नेताओं की रिहाई के बाद शंभू बॉर्डर से लौटे किसान

Farmers Delhi March LIVE : भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है. पंजाब के कई इलाकों से किसान मंगलवार ( 21 जुलाई) को किसान घाट पहुंचेंगे, जहां रैली आयोजित की जाएगी. इस मार्च के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

3:51 PM. 21 Jul 26 3:51 PM. 21 Jul

शंभू बॉर्डर से लौटे किसान

किसान महापंचायत के एक नेता ने यह जानकारी दी है कि हिरासत में लिए गए किसान नेताओं की रिहाई के बाद पंजाब के किसान शंभू बॉर्डर से वापस लौट गए हैं. उन्होंने बताया कि हम जो चाहते थे वो हमने किया. हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, नेताओं की रिहाई के बाद हम वापस जा रहे हैं.

12:40 PM. 21 Jul 26 12:40 PM. 21 Jul

मोदी सरकार दबाव में कर रही है ट्रेड डील

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि मैं मानता हूं कि अभी जो ट्रेड डील चल रही है, चाहे वह यूके के साथ हो या अमेरिका के साथ, मोदी सरकार किसानों के हितों को दरकिनार कर रही है. सरकार ने सरेंडर कर दिया है और पूरी तरह दबाव में है. भारतीय किसानों को टैक्स देना होगा, जबकि अमेरिका के किसानों को छूट मिलेगी. बराबरी का मौका कैसे हो सकता है? यह किसान विरोधी डील है. हम उन किसानों का समर्थन करते हैं जो शांति से अपनी चिंताएं बताने के लिए यहां आए हैं.

11:46 AM. 21 Jul 26 11:46 AM. 21 Jul

देशभर के किसान सड़कों पर उतर सकते हैं : मलविंदर सिंह कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भारत-अमेरिका के प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है. उनका कहना है कि अगर यह समझौता लागू हुआ तो खेती-किसानी पर इसका गंभीर असर पड़ेगा. कंग ने कहा कि इस विरोध की शुरुआत पंजाब से हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में देशभर के किसान इसके खिलाफ सड़कों पर उतर सकते हैं.

9:55 AM. 21 Jul 26 9:55 AM. 21 Jul

किसान घाट पर प्रदर्शन का असर, दिल्ली में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि प्रदर्शन और लोगों की भीड़ को देखते हुए कुछ रास्तों पर ट्रैफिक बदला गया है. दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर के आसपास गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. पुलिस ने लोगों को सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड और राजघाट इलाके के कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके.

9:03 AM. 21 Jul 26 9:03 AM. 21 Jul

शंभू बॉर्डर पर पुलिस का पहरा

किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग कर दी गई है. प्रशासन किसानों के मार्च को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

8:55 AM. 21 Jul 26 8:55 AM. 21 Jul

किसानों का दिल्ली मार्च आज, शंभू बॉर्डर पर जमावड़ा

दिल्ली मार्च से पहले बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) पर पहुंच गए हैं. पंजाब के पटियाला की ओर से किसानों का जुटना शुरू हो गया है. किसान आज प्रस्तावित मार्च के तहत दिल्ली के लिए रवाना होंगे. मौके पर किसानों की भारी मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.

8:53 AM. 21 Jul 26 8:53 AM. 21 Jul

प्रदर्शन ‘देश बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले हो रहा है

किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि इस रैली में पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि किसान बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे हैं. यह प्रदर्शन ‘देश बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है.

8:47 AM. 21 Jul 26 8:47 AM. 21 Jul

Farmers Delhi March : नेताओं की रिहाई के बाद शंभू बॉर्डर से लौटे किसान

सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच होने वाले प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट से किसानों और खेती से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है. उनका कहना है कि अगर भारत में सस्ते कृषि उत्पादों का आयात बढ़ता है तो किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों और छोटे कारोबारियों पर इसका असर पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि यह समझौता सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डेयरी, उद्योग, डिजिटल व्यापार, ई-कॉमर्स, सरकारी खरीद और सेवा क्षेत्र जैसे कई क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >