पुणे मर्डर केसः दीवाली पार्टी में हुई दोस्ती, मंगेतर की मौत तक पहुंची कहानी

Pune Murder Case News:पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को पुलिस ने हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है. जांच में मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी की साजिश सामने आई है. कॉल रिकॉर्ड, ट्रेकिंग घटनाओं और अन्य सबूतों के आधार पर जांच जारी है.

Pune Murder Case News: महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक,
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है.पुलिस ने इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.

दीवाली पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात

पुलिस के सूत्रों मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुलाकात पिछले साल दीवाली पार्टी में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लगातार संपर्क में रहे. जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच एक सीक्रेट प्रेम संबंध भी था.

फरवरी में हुई थी सगाई

केतन अग्रवाल पुणे के बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुकात रखते है और अपनी कंपनी सक्सेस ग्रुप में निदेशक थे. सिया गोयल और केतन फरवरी 2026 में उनकी सगाई हुई थी. दोनों की शादी इसी साल नवंबर में उदयपुर में होनी थी और शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं.

शादी नहीं करना चाहती थी सिया

पुलिस पूछताछ में सिया ने कथित तौर पर बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं थी. उसका कहना था कि उसने केतन को शादी न करने के लिए कहा था, लेकिन केतन रिश्ते को आगे बढ़ाने के पक्ष में था. जांच एजेंसियां इन दावों की सत्यता की जांच कर रही हैं.

ट्रेक के दौरान हुई मौत

पुलिस जांच के अनुसार, 18 जून को लोनावला के पास लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल खाई में गिर गए थे. इसे पहले हादसा बताया गया, लेकिन परिवार ने इस पर सवाल उठाए. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू की.

पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश

जांच एजेंसियों पूछताछ कर खुलासा किया है कि केतन को मारने की कथित कोशिश पहले भी की गई थी. पुलिस के अनुसार, मौत से चार दिन पहले ट्रेकिंग के दौरान सिया ने कथित तौर पर केतन को धक्का दिया था और बाद में इसे सांप से बचाने की कोशिश बताया था.

2,000 से ज्यादा कॉल ने बढ़ाया शक

कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच में पता चला कि 1 जनवरी से 18 जून के बीच सिया और चेतन के बीच 2,004 फोन कॉल हुई थीं. दोनों ने करीब 238 घंटे फोन पर बातचीत की थी. पुलिस का मानना है कि यह आंकड़े उनके करीबी संबंध और कथित साजिश की ओर इशारा करते हैं.

परिवार ने आरोपों को बताया झूठा

वहीं चेतन चौधरी के पिता ने सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है और सिया खुद को बचाने के लिए चेतन का नाम ले रही है.

हत्या और साजिश का मामला दर्ज

पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 61(2) के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है. फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >