Public Holidays September 2024: फटाफट निपटा लें अपना काम, सितंबर में कुल 17 दिन बंद रहेंगे बैंक

Public Holidays September 2024: सितंबर महीना अपने साथ कई पर्व-त्यौहार को लेकर आया है. जिस कारण पूरे माह कई छुट्टियां हैं. सरकारी ऑफिस से लेकर बैंकों में भी छुट्टियां रहेंगीं.

Public Holidays September 2024: सितंबर में कई पर्व-त्यौहार के चलते पूरे महीने कुल 17 दिन छुट्टियां रहेंगीं. हालांकि अलग-अलग जगहों पर छुट्टियां वहां के पर्व-त्यौहार को देखते हुए अलग-अलग दिनों में तय की गई हैं. आईबीआई हर महीने की छुट्टी को लेकर कलेंडर जारी करता है. जिसमें सितंबर महीने में रविवार और पर्व-त्यौहार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 17 दिन बैंक में छुट्टी रहेगी. वैसे में अगर आपको बैंक में जाकर कुछ काम कराना है, तो जितनी जल्दी करा लें अच्छा रहेगा.

14 से 18 और 20 से 23 सितंबर से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

सितंबर में दो सप्ताह ऐसा आने वाला है जिसमें बैंक चार-चार दिन के लिए बंद रहेंगे. 14 सितंबर से लेकर 18 सितंबर और 20 से लेकर 23 सितंबर तक लगातार चार-चार दिन बैंकों में काम नहीं होगा.
आरबीआई के अनुसार सितंबर महीने की छुट्टियां
1 सितंबर, 2024 – रविवार
4 सितंबर, 2024 – श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि ( गुवाहाटी)
7 सितंबर, 2024 – गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वारासिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, मुंबई, नागपुर, पणजी, )
8 सितंबर, 2024 – रविवार
9 सितंबर, 2024 – नुआखाई (भुवनेश्वर, )
14 सितंबर, 2024 – दूसरा शनिवार, कर्मा पूजा/पहला ओणम (कोच्चि, रांची, तिरुवनंतपुरम)
15 सितंबर-2024 – रविवार
16 सितंबर, 2024 – मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बरा वफ़ात), (अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, ��ैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
17 सितंबर, 2024 – इंद्रजात्रा/ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी), (गंगटोक, चेन्नई, रायपुर)
18 सितंबर, 2024 – पंग-लहाब्सोल (गंगटोक)
20 सितंबर, 2024 – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद वाला शुक्रवार (जम्मू-कश्मीर)
21 सितंबर, 2024 – श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (तिरुवनंतपुरम और कोच्चि)
22 सितंबर, 2024 – रविवार
23 सितंबर, 2024 – महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन (जम्मू-कश्मीर)
25 सितंबर, 2024 – राज्य विधान सभा के आम चुनाव 2024 (जम्मू-कश्मीर)
28 सितंबर, 2024 – चौथा शनिवार
29 सितंबर, 2024 – रविवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >