Public Holiday : 11 और 14 नवंबर को स्कूल–कॉलेज बंद, सरकारी दफ्तर में भी रहेगी छुट्टी, जानें वजह

Public Holiday : जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव की वजह से 11 और 14 नवंबर को स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी रहेगी. इसकी घोषणा सरकार की ओर से की गई है. जानें खबर विस्तार से यहां.

Public Holiday : हैदराबाद की जिलाधिकारी हरिचंदना दासरी ने जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभी कार्यालयों और संस्थानों के लिए सवेतन अवकाश (पेड हॉलिडे) घोषित किया है ताकि कर्मचारी मतदान में हिस्सा ले सकें. जारी आदेश के अनुसार, जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए सभी कार्यालयों और संस्थानों (जहां मतदान केंद्र और मतगणना केंद्र बनाए गए हैं) में सवेतन अवकाश घोषित किया गया है. यह अवकाश मतदान से एक दिन पहले 10 नवंबर, मतदान के दिन 11 नवंबर और मतगणना के दिन 14 नवंबर को रहेगा. यह आदेश कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने के लिए जारी किया गया है.

सवेतन अवकाश का ऐलान

अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू से बातचीत में कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने बताया कि सवेतन अवकाश उन सरकारी स्कूलों और दफ्तरों पर लागू होगा जो जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र या मतगणना केंद्र के रूप में उपयोग किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह अवकाश मुख्य रूप से स्कूलों के लिए है, क्योंकि शिक्षक चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे. यही नहीं, स्कूल या कार्यालय की इमारतों में मतदान होगा. साथ ही, इस क्षेत्र के सभी सरकारी दफ्तरों को भी छुट्टी दी गई है, क्योंकि उनके कुछ कर्मचारी मतदाता भी हैं.

आदेशों का सख्ती से पालन करने का आदेश

कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों के आसपास बार बंद रहेंगे और भोजन वितरण या ऐसी अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी. जिन विभागों और संस्थानों में मतदान केंद्र या मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, उनके प्रमुखों को आदेशों का सख्ती से पालन करने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को

जुबली हिल्स उपचुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस और बीजेपी (BJP) आमने-सामने हैं. जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. इस सीट का परिणाम बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही सामने आएगा. चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >