Public Holiday: 9 और 11 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश, जानें वजह

Public Holiday : केरल सरकार ने स्थानीय स्वशासन निकायों के होने वाले आम चुनाव को देखते हुए 9 और 11 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इन दिनों सभी सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी.

Public Holiday : 9 दिसंबर को केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में छुट्टी रहेगी. 11 दिसंबर की छुट्टी त्रिशूर, पलक्कड, मालप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में लागू होगी. ये छुट्टियां स्थानीय निकाय चुनावों के कारण घोषित की गई हैं. सरकार के आदेश के अनुसार, जिन सरकारी कर्मचारियों का वोट उस स्थानीय निकाय क्षेत्र (LSG क्षेत्र) में है जहां चुनाव हो रहा है. लेकिन उनकी ड्यूटी ऐसे जिले में है जहां चुनाव की छुट्टी लागू नहीं है, उन्हें चुनाव वाले दिन विशेष सुविधा दी जाएगी. ऐसे कर्मचारियों को विशेष अवकाश (लेकिन कैज़ुअल लीव, कम्यूटेड लीव और अर्न्ड लीव को छोड़कर) उनकी सुविधा के अनुसार दिया जा सकता है. इससे वे बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकेंगे.

छुट्टी मिलने के बावजूद सभी कर्मचारियों को पूरा वेतन मिलेगा

किसी भी व्यावसायिक, व्यापारिक, औद्योगिक या निजी क्षेत्र के संस्थान में काम करने वाले ऐसे सभी कर्मचारियों को, जो पंचायत या नगरपालिका चुनाव में वोट डालने के पात्र हैं. उन्हें चुनाव के दिन अवकाश दिया जाएगा. इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस छुट्टी के कारण किसी कर्मचारी के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी. यानी, छुट्टी मिलने के बावजूद सभी कर्मचारियों को उस दिन का पूरा वेतन मिलेगा. यह व्यवस्था इसलिए है ताकि सभी लोग बिना किसी चिंता के मतदान कर सकें.

सभी संस्थानों को दिया गया है खास निर्देश

श्रम आयुक्त सभी निजी कंपनियों, आईटी सेक्टर, निजी औद्योगिक केंद्रों और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर आवश्यक व्यवस्था करेंगे. दुकानदार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत इन सभी संस्थानों को निर्देश दिया जाएगा कि चुनाव के दिन अपने सभी कर्मचारियों को सवेतन अवकाश (Paid Holiday) दें.

यह भी पढ़ें : School Holiday : स्कूलों में 8 दिन लगातार छुट्टी, जानें वजह

ऐसे कर्मचारियों में दैनिक वेतनभोगी या कैज़ुअल वर्कर भी शामिल हैं. उनका वोट जिस क्षेत्र में पड़ता है वहां चुनाव होने पर यदि वे किसी दूसरे क्षेत्र में स्थित उद्योग या संस्थान में काम कर रहे हों, तब भी उन्हें मतदान वाले दिन सवेतन अवकाश दिया जाना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >