Public Holiday : 12 अगस्त को स्कूल के अलावा दफ्तर भी रहेंगे बंद, जानें वजह

Public Holiday : 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ के स्कूल बंद रहेंगे. इस दिन सार्वजनिक अवकाश दिया गया है. जानें यहां स्कूल बंद रहने की वजह

Public Holiday : छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त 2026, बुधवार को पारंपरिक कृषि पर्व हरेली मनाया जाएगा. इस मौके पर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इसके कारण प्रदेशभर के स्कूल, सरकारी कार्यालय और कई सरकारी संस्थान बंद रहेंगे. हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे किसान खेती-किसानी और अच्छी फसल की कामना के साथ मनाते हैं.

इस दिन लोग कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. छुट्टी के कारण सरकारी दफ्तरों में नियमित कामकाज नहीं होगा. ऐसे में लोगों को जरूरी सरकारी काम के लिए कार्यालय जाने से पहले छुट्टी की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए. यानी 12 अगस्त को दफ्तर में काम काज नहीं होगा. इसलिए अपने सरकारी काम 10 और 11 अगस्त को ही निपटा लें.

हरेली के दिन क्या करते हैं लोग

हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख कृषि पर्व है, जिसे किसान खेती और प्रकृति के प्रति आभार जताने के लिए मनाते हैं. इस दिन सुबह घर और आंगन की साफ-सफाई की जाती है. इसके बाद किसान अपने हल, कुदाल, फावड़ा, बैल और खेती में इस्तेमाल होने वाले दूसरे औजारों को साफ करके उनकी पूजा करते हैं. घर के मुख्य दरवाजे पर नीम की टहनियां लगाने की भी परंपरा है.


हरेली को लेकर क्या है मान्यता

मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और बीमारियों से बचाव होता है. कई जगहों पर लोग नीम की पत्तियों से बने मिश्रण का उपयोग भी करते हैं. हरेली पर गाय-बैलों को भी विशेष रूप से सजाया जाता है और उनकी पूजा कर उन्हें अच्छा भोजन खिलाया जाता है. ग्रामीण इलाकों में इस दिन गुल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेल भी खेले जाते हैं. यह पर्व किसानों के लिए समृद्धि, अच्छी फसल और खुशहाली की कामना का प्रतीक है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >