जौनपुर के प्रोफेसर की मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू मारकर हत्या, राजनाथ सिंह के कमांडो हैं पिता, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Mumbai Local Professor Stabbed: जौनपुर के रहने वाले प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की मुंबई में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ओमकार शिंदे ने हल्की सी कहासुनी के बाद इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. प्रोफेसर आलोक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में लगे कमांडो अनिल कुमार सिंह के बेटे थे.

Mumbai Local Professor Stabbed: मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर के दौरान हुए एक छोटे से विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. मलाड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय हुई कहासुनी के बाद एनएम कॉलेज के 33 वर्षीय प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले थे. न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता के अनुसार, प्रोफेसर कुमार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात कमांडो अनिल कुमार सिंह के बेटे थे. यह वारदात शनिवार शाम को कॉलेज से घर लौटते समय हुई. आरोपी की पहचान ओमकार एकनाथ शिंदे के रूप में की गई है.

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक शाम 5.40 की स्लो लोकल ट्रेन चर्चगेट से बोरीवली जा रही थी. लोकल मलाड स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 पर पहुंचने वाली थी, तभी गेट के पास खड़े होने और पहले उतरने को लेकर आलोक और ओमकार के बीच बहस हो गई. बताया जा रहा है कि आगे महिलाओं के खड़े होने की वजह से आलोक ने उसे रुकने को कहा, जिससे वह भड़क गया. ट्रेन रुकते ही उसने प्लेटफॉर्म पर उतरते समय आलोक के पेट में धारदार हथियार से वार कर दिया. चाकू मारने के बाद, वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला.

ओमकार शिंदे (बाईं ओर) और प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह (दाईं ओर).

ज्यादा खून बहने की वजह से बचाए नहीं जा सके प्रोफेसर

गंभीर रूप से घायल आलोक को तुरंत कांदिवली के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तुरंत जांच शुरू की और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के आईविटनेस के अनुसार, हमले के समय ओमकार नशे में लग रहा था. 

कौन है आरोपी?

फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान 27 वर्षीय ओमकार एकनाथ शिंदे के रूप में की. वह पेशे से मेटल पॉलिश का काम करने वाला दिहाड़ी मजदूर है. उसे वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर मुंबई के कुरार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है. शुरुआती जांच में यह मामला गुस्से में की गई अचानक हिंसा का लग रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की हत्या से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है. 

दो साल पहले ही हुई थी शादी

आलोक कुमार सिंह ने 2024 में ही मुंबई के इस कॉलेज में पढ़ाना शुरू किया था. वह वह नरसी मुंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में मैथ और स्टैटिस्टिक्स के प्रोफेसर थे. दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी. वह अपनी पत्नी के साथ मलाड ईस्ट में रहते थे. इस घटना ने एक बार फिर मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं.

ये भी पढ़ें:- IG पुलिस के ही खिलाफ फैला दी फेक न्यूज, केरल में ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ दर्ज हुई FIR 

ये भी पढ़ें:- हज पर जाने वाले हर यात्री को मिलेगा स्मार्ट बैंड, खतरे लगा, तो दबाओ बटन और मिलेगी सरकारी मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >