Heeraben Hospitalised: पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Heeraben Hospitalised: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि हीराबेन की हालत स्थिर है. जानकारी के अनुसार ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब हो गयी है. जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. मालूम हो पीएम मोदी की मां की उम्र 100 साल से भी अधिक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का हालचाल जानने गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल अस्पताल पहुंचे. इसके कुछ देर के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अस्पताल पहुंचे.

पीएम की मां हीराबेन को मंगलवार देर रात अस्पताल में कराया गया था भर्ती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को मंगलवार देर रात में ही अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि हीराबेन की हालत स्थिर है.

Also Read: पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा संभाल चुकीं शालिनी, आज करती हैं ये काम, ऐसी है संघर्ष की कहानी
अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री मोदी के अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचने की खबरों के बीच अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

हाल की में अपनी मां से मिले थे पीएम मोदी

मालूम हो गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन से मिले थे. गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधे गांधीनगर स्थित अपने घर गये थे, जहां उनकी मां हीराबेन रहती हैं. वहां पहुंचकर पीएम मोदी ने मां के चरण स्पर्श किये थे और गुजरात चुनाव में जीत का आर्शीवाद लिया था. उस दौरान पीएम मोदी करीब 45 मिनट अपनी मां के साथ बिताया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >