Coronavirus Outbreak In India, PM Modi : पीएम मोदी ने की 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' की घोषणा

Coronavirus Outbreak In India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन

Live Updates
8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

कोरोना से बचाव के उपाय करना है. केंद्र सरकार, राज्‍य सरकारें अपने-अपने तरीके से इस वैश्‍विक महामारी से बचने का उपाय कर रहे हैं. इस महामारी ने मानवता की विजय हो, भारत की विजय हो. हम भी बचें, देश को भी बचाएं और दुनिया को भी बचाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को धन्‍यवाद दिया.

8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

देशवासियों को इस बात के लिए भी आस्‍वस्‍थ करता हूं कि दूध, दवा जैसी आवश्यक वस्‍तुओं से कभी आपको दिक्‍कत नहीं होने देंगे. आप पहले से संग्रह करने की होड़ न पालें. देशवासियों के सामने खाद्यान की कोई कमी नहीं होगी.

8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बारे कम से कम 10 लोगों के बारे में बतायें.

8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

पीएम मोदी ने कहा, सायरन बजाकर ऐसे लोगों के प्रति आभार व्‍यक्‍त करना है. लेकिन ऐहतियात बरतना है कि ऐसे में कोई भी अस्‍पताल जैसे आवश्यक कार्य प्रभावित न हों. पीएम मोदी ने कहा, अगर आपने अस्‍पताल में पहले से कोई रुटीन जांच के लिए समय ले रखा है तो उसे कुछ दिनों के लिए स्‍थगित कर दें.

8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 22 मार्च को रविवार को एक और सहयोग चाहता हूं. पिछले कुछ दिनों से अस्‍पतालों में, दफ्तरों में, सड़कों में, डॉक्‍टरें, सफाई कर्मी, सरकारी कर्मचारी, मीडिया कर्मी हों. ये लोग अपनी परवाह न कर दूसरों की सुरक्षा और मदद के लिए लगे हुए हैं. संक्रमित होने का खतरा होने के बाद भी ये लोग दूसरी की मदद के लिए लगे हुए है. राष्‍ट्र ऐसे सभी लोगों, संगठनों के प्रति आभार व्‍यक्‍त करता है. इस सभी लोगों के प्रति 22 मार्च को शाम 5 बजे अपने घर पर खड़े होकर 5 मिनट तक ऐसे लोगों को आभार व्‍यक्‍त करें. ताली बजाकर, थाली बजाकर.

11:34 PM. 19 Mar 20 11:34 PM. 19 Mar

प्रत्‍येक देशवासियों से आग्रह है कि जनता कर्फ्यू. जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा खुद के लिए लगाया गया कर्फ्यू. इस रविवार 22 मार्च को सभी लोगों को जनता कर्फ्यू का पालन करें. इस दिन सभी लोग अपने घरों में रहें.

8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

सरकारी कर्मचारी, मीडियाकर्मियों की सक्रियता को आवश्यक है, लेकिन सामान्‍य लोगों से आग्रह कि लोग घर से बाहर न निकलें. खास कर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग एकदम से घर से बाहर न निकलें.

8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

पीएम मोदी ने कहा, घर से बाहर निकलने से बचें. हमारा संकल्‍प और संयम इस वैश्विक महामारी से बचने में कारगर हो सकता है. आप ऐसे ही सड़कों पर घुमते रहें और सोचेंगे कि हम इससे बचे रहेंगे, तो यह गलत है. मेरा देशवासियों से आग्रह है, जरूरी हो तभी बाहर निकलें.

8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

पीएम मोदी ने कहा, नागरिकों की भूमिका काफी अहम रही है. हम ऐसे देश हैं, जहां कोरोना से काफी संकट है. भारत पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा यह मानना बहुत गलत. दो बातें अहम है. पहला संकल्‍प और दूसरा संयम. देशवासियों को संकल्‍प करना होगा कि हम इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करें. सरकारी आदेशों का पूरा पालन करें. हम अपने को संक्रमित होने से बचे और दूसरे को भी बचाएं. हम स्‍वस्‍थ्‍य, तो जब स्‍वस्‍थ्‍य.

11:34 PM. 19 Mar 20 11:34 PM. 19 Mar

बिते कुछ दिनों में ऐसा माहौल बन रहा है कि हम संकट से बचे हुए हैं. कोरोना को लेकर निश्चित होनो बहुत बड़ी खतरा है. कोरोना को लेकर हमें सतर्क होनो जरूरी है. हम सब मिलकर अपने निर्धारित लक्ष्‍य की ओर आगे बढ़ रहे हैं. 130 करोड़ देशवासियों से कुछ मांगने आया हूं. आपके आने वाला कुछ सप्‍ताह, कुछ समय चाहता हूं. अभी तक विज्ञान कोरोना महामारी से बचने के लिए कोई उपाय सुझा पाया है. न तो कोई दवा बनी है.

11:34 PM. 19 Mar 20 11:34 PM. 19 Mar

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा, पूरा विश्व संकट के इस दौर से गुजर रहा है. प्राकृति आपदा आता है तो कुछ राज्‍यों और देश तक ही सीमित  रहता है. लेकिन कोरोना ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है. विश्व युद्ध में भी इतने देश प्रभावित नहीं हुए थे, जितना की कोरोना के कारण दुनिया प्रभावित हुआ है.

8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं राष्‍ट्र को संबोधित

8:37 PM. 19 Mar 20 8:37 PM. 19 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर के बाद देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर के बाद देश को संबोधित करेंगे. मोदी को लाइव देखने के लिए आप उनके फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/narendramodi/), नरेंद्र मोदी डॉट इन में (https://www.narendramodi.in/join-live-pm-modi-s-address-to-the-nation-on-coronavirus-548843) , पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं (https://www.youtube.com/user/narendramodi), या फिर आप मोदी को उनके ट्विटर अकाउंट (https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor) पर भी देख सकते हैं.

6:17 PM. 19 Mar 20 6:17 PM. 19 Mar

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है. उन्‍होंने साफ तौर पर लिखा है, ‘कुछ मीडिया इस तरह की खबरें चला रहा है कि पीएम मोदी देश में लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं. लेकिन यह सूचना गलत है. इसके जरिये लोगों के मन में भी आशंकाएं उत्‍पन्‍न हो रही हैं.’

6:17 PM. 19 Mar 20 6:17 PM. 19 Mar

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर उत्पन्न हो रही स्थिति और इससे निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों को लेकर आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन को लेकर देश भर में चर्चा तेज हो गयी है. ऐसी अफवाहें फैलायी जा रही है कि मोदी लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि मोदी ऐसी कोई घोषणा नहीं करेंगे.

पीएमओ ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च 2020 को रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे जिसमें वह कोरोना वायरस से संबंधी मुद्दों और इससे निपटने को लेकर प्रयासों पर बात करेंगे. एक अन्य ट्वीट में पीएमओ ने कहा कि मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जारी प्रयासों की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इसमें कहा गया, भारत की तैयारियों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई. इसमें जांच सुविधाएं और बढ़ाना शामिल था.

मुख्य बातें

Coronavirus Outbreak In India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >