प्रधानमंत्री जी, आपके नाम पर धमकी देने वालों को सोशल मीडिया छोड़ने की सलाह दीजिए: कांग्रेस

ट्रोल्स को ऐसा करने की सलाह दें जो उनके नाम पर लोगों को अपशब्द कहते और धमकी देते हैं.

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया से अलग होने का संकेत देने पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि वह उन ट्रोल्स को ऐसा करने की सलाह दें जो उनके नाम पर लोगों को अपशब्द कहते और धमकी देते हैं.

प्रधानमंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं’.

इससे पहले मोदी ने ट्वीट किया, ‘इस रविवार (8 मार्च) को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं.इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mohan Singh

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >