अखिलेश यादव के भाई प्रतीक अपनी पत्नी अपर्णा यादव को देंगे तलाक, फैमिली रिलेशन बर्बाद करने के लगाए आरोप

मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. उन्होंने इसमें पत्नी अपर्णा यादव पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द अपर्णा से तलाक लेंगे.

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक अपनी पत्नी अपर्णा यादव को देंगे तलाक, फैमिली रिलेशन बर्बाद करने के लगाए आरोप

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने सोमवार को अपनी पत्नी और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने अपर्णा पर सेलफिश होने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपर्णा से तलाक लेंगे. उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की.

प्रतीक यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं. इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है. वह सिर्फ नाम और दबदबा बनाना चाहती है. इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई परवाह नहीं है. उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की.” इस मामले पर अपर्णा से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. उनके करीबी लोगों ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.

प्रतीक, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं. उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं. भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं. वह 2022 में भाजपा में शामिल हो गईं.

ये भी पढ़ें:- Patna NEET Student Death: नीट छात्रा केस मामले में अब हो सकेगा बड़ा खुलासा, दिल्ली एम्स खंगालेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:- नवाज शरीफ के पोते की शादी: दुल्हन की ड्रेस उस भारतीय ने तैयार की, जिनके पिता ने पाकिस्तान के टुकड़े करने में भूमिका निभाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anant narayan shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >