Priyanka Gandhi : कांग्रेस की सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी ने असम के नेता प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी में शामिल हो जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वे एक सीट पर टिकट को लेकर नाराज थे, काश मेरी उनसे बातचीत हो पाती.
चुनाव से महज 20 दिन पहले कांग्रेस को लगा झटका
असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होना है. ऐसे में जब कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ऊर्जा बीजेपी के खिलाफ लगा रही है, उसके अपने ही खेमे से 30 साल पार्टी में गुजारने वाले प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लिया. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी की सुनी नहीं जाती है. उन्हें घुटन महसूस हो रही थी उनका लगातार अपमान हो रहा था.
असम चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष हैं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा कि बोरदोलोई का बीजेपी में शामिल दुर्भाग्यपूर्ण है. वे नाराज थे. कांग्रेस के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि विचारधारा भी मायने रखती है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी बोरदोलोई को अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश करेगी. बोरदोलोई असम की नगांव लोकसभा सीट से सांसद हैं, जहां की 65 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है. बोरदोलोई ने बीजेपी के खिलाफ जीत दर्ज की है. विचारधारा से समझौता करना सही नहीं है. हम उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें : असम के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन किया, कहा–पार्टी में घुटन हो रही थी
नोरा फतेही के गाने सरके चुनर पर बैन, समझिए सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
