प्रदूषण से दिल्ली का बुरा हाल, बिहार-झारखंड की हवा भी हो रही है जहरीली, जानें कितना है AQI

दिल्ली के साथ-साथ असम के बर्नीहाट (293) और त्रिपुरा में अगरतला (224) जैसे शहरों में भी वायु गुणवत्ता खराब रही. सर्दियों के दौरान इन मैदानी इलाकों में खराब वायु गुणवत्ता का प्रमुख कारण प्रतिकूल मौसमी दशाएं हैं. भौगोलिक स्थिति और फसल कटाई के बाद धान की पराली जलाना भी एक कारक है.

मंगलवार को भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. आनंद विहार में AQI 432, आर.के. पुरम में 437, पंजाबी बाग में 439 और न्यू मोती बाग में 410 रिकॉर्ड किया गया है. इससे पहले सोमवार की बात करें तो पंजाब के अमृतसर से लेकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल तक, सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में वायु गुणवत्ता का संकट गहराता नजर आया. वायु गुणवत्ता का यह संकट दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है.

इस बीच आपको बता दें कि दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गये हैं. बीएस-III पेट्रोल वाहनों और बीएस-IV डीजल वाहनों पर लगाया गया प्रतिबंध GRAP-4 में जारी है. गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश रोक दिया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में आज भी है. मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर इलाके से सुबह 6:47 बजे धुंध छाया नजर आया जिसका वीडियो सामने आया है.

उपग्रह से जो तस्वीर ली गई है उसके अनुसार, सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में धुंध छाई हुई है. सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों के अलावा, मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्से प्रदूषण से प्रभावित हैं. इन इलाकों में मध्य प्रदेश में ग्वालियर (286), कटनी (216), और इंदौर (214), महाराष्ट्र में नवी मुंबई (261) और उल्हासनगर (269), गुजरात के अंकलेश्वर (216) और ओडिशा में अंगुल (242) में भी वायु गुणवत्ता खराब रिकॉर्ड की गई.

राजस्थान की बात करें तो सोमवार को प्रदेश के श्री गंगानगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 310, चूरू (308), भरतपुर (319), भिवाड़ी (433), धौलपुर में 357 दर्ज किया गया, वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में 412, फतेहाबाद (422), जिंद (381), हिसार (377), भिवानी (335), सोनीपत (417) और गुरुग्राम में 373 रिकॉर्ड किया गया.

पंजाब की बात करें तो सोमवार को यहां भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ देखने को मिली. राज्य के अमृतसर में एक्यूआई 316, बठिंडा (288), जालंधर (222), खन्ना (225), लुधियाना (282), और मंडी गोबिंदगढ़ में 256 रिकॉर्ड किया गया.

उत्तर प्रदेश के प्रदूषण लेबल की बात करें तो सोमवार को प्रदेश के गाजियाबाद में एक्यूआई 391, ग्रेटर नोएडा (420), मेरठ (354), बुलंदशहर (243), हापुड़ (332), लखनऊ (251), मुजफ्फरनगर (340), और नोएडा में 384 रिकॉर्ड किया गया.

अब बात बिहार और इससे सटे झारखंड की करते हैं. सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में जहां एक्यूआई 265 रिकॉर्ड किया गया. वहीं आरा (276), राजगीर (312), सहरसा (306), समस्तीपुर (276), और किशनगंज में एक्यूआई 249 रिकॉर्ड किया गया. झारखंड के धनबाद में 255, और पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक्यूआई 215 रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >