शिवसेना नेता सुधीर सूरी के हमलावर को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

शिवसेना नेता की हत्या की साजिश काफी समय से चल रही थी. कुछ समय पहले पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया था कि सूरी को मारने की योजना बनाई जा रही है.

पंजाब के अमृतसर में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर ने सड़क पर बैठे शिवसेना नेता को निशाना बनाया. अफरा-तफरी के बीच सुधीर सूरी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. फायरिंग के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी और हमलावर को धर दबोचा.

गोली मारने वाला हत्यारा गिरफ्तार: अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की जान लेनेवाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपी संदीप सिंह पर धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उससे पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि हमलावर संदीप सिंह अमृतसर का ही रहने वाला है.

मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे सुधीर सूरी: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गोपाल मंदिर प्रबंधन के विवाद को लेकर सुधीर सूरी धरने पर बैठे थे. इसी दौरान उन पर फायरिंग की गई. उन्होंने बताया कि हमलावर की वहां कपड़े की दुकान है. उसने अपने लाइसेंसी .32 बोर-रिवाल्वर से गोलियां चलाईं.


Also Read: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में जहर- प्रदूषण का कहर, पंजाब की पराली ने दिल्ली को बनाया गैस चैंबर

कई दिनों से रची जा रही थी हत्या की साजिश: गौरतलब है कि शिवसेना नेता की हत्या की साजिश काफी समय से चल रही थी. कुछ समय पहले पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया था कि सूरी को मारने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि सुधीर सूरी को पुलिस ने सुरक्षा दे रखी थी, इसके बाद भी उनकी हत्या हो गई. 

Also Read: MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान, चार दिसंबर को होगा मतदान, सात दिसंबर को नतीजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >