पाकिस्तान में पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के फैन को किया गिरफ्तार, पहली बरसी पर हवाई फायरिंग का बनाया था प्लान

पुलिस ने बताया कि पोस्टर में लोगों को दिवंगत पंजाबी गायक को याद करने और उसी तरह हवाई फायरिंग करने के लिए आमंत्रित किया गया जैसा कि सिद्धू मूसेवाला किया करते थे. मूसेवाला अपने गानों और म्यूजिक वीडियो में बंदूकों की प्रशंसा करते दिखते थे.

लाहौर : पाकिस्तान में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के एक फैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दिवंगत भारतीय गायक सिद्धू मूसेवाला के फैन एक 15 वर्षीय किशोर को सोशल मीडिया पर पंजाबी गायक की पहली बरसी के अवसर पर हवाई फायरिंग के लिए लोगों को आमंत्रित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि शर्जिल मलिक ने अपने फेसबुक पेज पर मूसेवाला का पोस्टर अपलोड किया और लोगों को लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर ओकरा स्थित अपने आवास पर गायक की पहली बरसी पर हवाई फायरिंग के लिए आमंत्रित किया.

मूसेवाला की तरह करना चाहता था फायरिंग

पुलिस ने बताया कि पोस्टर में लोगों को दिवंगत पंजाबी गायक को याद करने और उसी तरह हवाई फायरिंग करने के लिए आमंत्रित किया गया जैसा कि सिद्धू मूसेवाला किया करते थे. मूसेवाला अपने गानों और म्यूजिक वीडियो में बंदूकों की प्रशंसा करते दिखते थे. पुलिस अधिकारी असलम शाहिद ने बताया कि मलिक के पड़ोसी ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और 29 मई को अपने आवास पर मूसेवाला की बरसी मनाने और हवाई फायरिंग की मलिक की योजना की सूचना दी.

सोशल मीडिया पर पोस्ट के खिलाफ शिकायत

असलम शाहिद ने बताया कि शिकायत में शर्जिल मलिक के सोशल मीडिया पोस्ट को भी सलंग्न किया गया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले रविवार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि किशोर को लिखित माफी के बाद रिहा कर दिया गया और उसके पिता ने हलफनामा दिया है कि उनका बेटा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त नहीं होगा.

Also Read: Punjab: नवजोत सिंह सिद्धू आज गायक सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिलेंगे, 29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या

29 मई 2022 को की गई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का वास्तविक नाम शुभदीप सिंह था. पिछले साल 29 मई को भारत के पंजाब के मनसा जिले में स्थित जवाहरके गांव में छह हमलावरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के पीछे गोल्डी बराड़ का हाथ बताया जा रहा है. गोल्डी बराड़ कनाडा से पंजाब में अपना गिरोह चला रहा है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेन्स बिश्नोई से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >