Tamil Nadu: तमिलनाडु विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके युवा विंग के सचिव उदय स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय को निशाने पर लिया. उन्होंने एक्स पर लिखा- मैं पुलिस की उस कोशिश की कड़ी निंदा करता हूं जिसमें पुलिस ने अनबनंदन अरियप्पन को गिरफ्तार करने की कोशिश की. अनबनंदन अरियप्पन एक युवा पार्टी सदस्य हैं, जो हमारी Gen Z विंग के लिए मीटिंग ऑर्गनाइज कर रहे हैं. इसी तरह, TVK के गुंडों ने हाल ही में सैदापेट में कानी नाम के एक युवा पर जानलेवा हमला किया, जिसने Gen Z मीटिंग में भाषण दिया था. पुलिस ने कानी पर हमला करने वालों के खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं किया, बल्कि उसे हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ही डिस्चार्ज कर दिया.
क्या यही बदलाव है, जिसका वादा किया गया था: डीएमके
डीएमके नेता ने विजय और उनकी पार्टी टीवीके पर हमला करते हुए कहा- जब हमारी पार्टी के युवा रूलिंग पार्टी और सरकार के खिलाफ बोलते हैं, तो उनके पीछे पुलिस लगा दी जाती है. लेकिन जब हमलावर TVK के होते हैं, तो अधिकारी केवल देखते रहते हैं. उदय स्टालिन ने कहा- क्या यही बदलाव है, जिसका वादा किया गया था.
सरकार की नकली इमेज युवाओं के बीच टूट रही है : डीएमके
डीएमके ने विजय सरकार पर हमला करते हुए कहा- युवाओं के बीच सरकार की छवि खराब हो रही है. उन्होंने टीवीके और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को चेतावनी देते हुए कहा- अगर उन्हें लगता है कि वे पुलिस को भेजकर हमारी पार्टी के युवाओं को डरा सकते हैं, तो डीएमके चुपचाप खड़ी होकर नहीं देखेगी.
