भारतीय युद्धपोत से टकराया PNS Hunain, नुकसान के बाद पाकिस्तानी जहाज लौटा बंदरगाह

India Pakistan Warship Collision: उत्तरी अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोतों के बीच टक्कर हुई है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी जहाज PNS Hunain को टक्कर के बाद नुकसान पहुंचा है. उसे बंदरगाह की ओर लौटता देखा गया है. वहीं घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया.

India-Pakistan Warship Collision: उत्तरी अरब सागर में भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक जहाजों के बीच टक्कर हुई है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक यह घटना 15 सितंबर की शाम उस समय हुई, जब भारतीय नौसेना का एक अग्रिम युद्धपोत इलाके में नियमित निगरानी अभियान पर था. इसी दौरान पाकिस्तानी नौसेना का जहाज PNS Hunain तेज रफ्तार में भारतीय युद्धपोत के करीब आया. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार में भारतीय युद्धपोत के करीब आया और गैर-पेशेवर तरीके से घूमने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई.

टक्कर के बाद पाकिस्तानी जहाज को नुकसान

एएनआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टक्कर के बाद PNS Hunain को नुकसान पहुंचा और उसे अपने बंदरगाह की ओर जाते देखा गया. हालांकि विदेश मंत्रालय ने जहाजवार नुकसान का विवरण नहीं दिया और केवल इतना कहा कि घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. भारत ने घटना के बाद पाकिस्तान के राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध भी दर्ज कराया.

भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

घटना के एक दिन बाद भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के व्यवहार को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताया. भारत ने कहा कि समुद्र में पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के आचरण के कारण भारतीय नौसेना के जहाज के साथ टक्कर हुई.

1991 के समझौते का भी किया जिक्र

विदेश मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज का आचरण भारत और पाकिस्तान के बीच अप्रैल 1991 में हुए सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिक गतिविधियों की अग्रिम सूचना से जुड़े समझौते के अनुच्छेद 10 के खिलाफ था. भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी उच्चायुक्त से कहा कि वह अपने देश के संबंधित अधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएं कि सैन्य इकाइयों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों देशों के बीच लागू समझौतों का पालन करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो. भारत ने इस्लामाबाद में अपने प्रभारी उच्चायुक्त को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने इसी मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया है.

Also Read: अरब सागर में पाकिस्तानी जंगी पोत ने भारतीय जहाज को मारी टक्कर: भारत ने पाक अधिकारी को चेताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >