गुजरात चुनाव 2022: …और जब एंबुलेंस के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रोक दिया अपना काफिला, देखें PHOTO

1 / 1
गुजरात चुनाव 2022: …और जब एंबुलेंस के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रोक दिया अपना काफिला, देखें PHOTO
फुल स्क्रीन में देखें

गुजरात चुनाव 2022: …और जब एंबुलेंस के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रोक दिया अपना काफिला, देखें PHOTO

पीएम मोदी ने अहमदाबाद शहर में 30 किलोमीटर से अधिक लंबा ‘रोड शो’ किया. इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी चर्चा तेज हो चली है. ‘रोड शो’ के दौरान प्रधानमंत्री ने एंबुलेंस को रास्ता दिया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद शहर में 30 किलोमीटर से अधिक लंबा ‘रोड शो’ गुरुवार को किया. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. ‘रोड शो’ का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सड़क के किनारे सैकड़ों लोग नजर आ रहे हैं. ये रोड शो नरोदा गांव से शुरू हुआ.

गुरुवार शाम लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर रोड शो शुरू हुआ. ‘रोड शो’ के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल बरसाकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. खास तौर पर डिजाइन किये गये वाहन पर खड़े होकर प्रधानमंत्री ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया.

‘रोड शो’ अहमदाबाद के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरा. शहर के पश्चिमी हिस्से में चांदखेड़ा क्षेत्र में आईओसी सर्कल पर ‘रोड शो’ समाप्त हुआ. ‘रोड शो’ हीरावाडी, हाटकेश्वर, मणिनगर, दनिलिम्दा, जीवराज पार्क, घाटलोदिया, नारनपुरा और साबरमती सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा, जहां पीएम मोदी का इंतजार सैकड़ों लोग कर रहे थे.

‘रोड शो’ में अहमदाबाद शहर के साथ-साथ गांधीनगर-दक्षिण की 13 विधानसभा सीट को शामिल किया गया. गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 89 सीट के लिए मतदान हुआ और दूसरे चरण में शेष 93 सीट के लिए मतदान होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रोड शो के दौरान फिर एक बड़ी मिसाल पेश की. वह राजधानी अहमदाबाद में मेगा रोड शो कर रहे थे. इस बीच जब एक एंबुलेंस पीछे आयी तो उन्होंने अपना काफिला रोक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >