PM Modi in Gujarat : सूरत के काकरापार परमाणु बिजलीघर से इन राज्यों को होगा फायदा, पीएम मोदी करेंगे देश को समर्पित

PM Modi in Gujarat : दोनों रिएक्टर प्रति वर्ष लगभग 10.4 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेंगे. जानें इसकी खास बातें जिसे पीएम मोदी देश को समर्पित करेंगे.

PM Modi in Gujarat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करने वाले हैं जिससे केवल प्रदेश को ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों को भी फायदा पहुंचेगा. इसमें से एक है सूरत जिले के काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन जिसमें कुल 1,400 मेगावाट की क्षमता वाले दो नए दबावयुक्त भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) है जिसे प्रधानमंत्री देश को समर्पित करेंगे. इससे कई राज्यों को लाभ पहुंचेगा. जानें इसकी खास बातें यहां…

  • भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) द्वारा 22,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह निर्मित है.
  • इसमें केएपीएस-3 और केएपीएस-4 परियोजनाओं की संचयी क्षमता 1400 मेगावाट है.
  • ये सबसे बड़े स्वदेशी दबावयुक्त भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) हैं. ये अपनी तरह के पहले रिएक्टर हैं जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रिएक्टर की तुलना में उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं.
  • इन दोनों रिएक्टर की बात करें तो ये प्रति वर्ष लगभग 10.4 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेंगे जिससे कई राज्यों को लाभ पहुंचेगा.
  • यह गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और दादरा एवं नगर हवेली के साथ-साथ दमन और दीव जैसे कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएंगे.
  • भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों द्वारा इसे डिजाइन किया गया है.
  • ये बिजली संयंत्र स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके गुजरात को शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर होगा.
    PM Modi: पीएम मोदी आज आएंगे वाराणसी, पूर्वांचल को 14316 करोड़ की योजनाओं का देंगे उपहार

एनपीसीआईएल की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, देश के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों ने अब तक लगभग 870 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन किया है, जिससे लगभग 74.8 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड के समान उत्सर्जन की कमी हुई है.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं. इस क्रम में आज वे गुजरात में रहेंगे. इसके बाद वे उत्तर प्रदेश जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >