सीमा विवाद, आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंध…भारत-चीन के बीच हुई बात, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी जानकारी

PM Modi Xi Jinping meeting: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई. इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस विशेष मुद्दे पर चीन से समर्थन भी मांगा. मिसरी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यह एक ऐसा अभिशाप है जिसके शिकार चीन और भारत दोनों रहे हैं, और भारत अभी भी इस समस्या से जूझ रहा है.

PM Modi Xi Jinping meeting: रविवार को पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मुलाकात पर कहा कि दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखने पर बात की. उन्होंने बताया कि भारत-चीन संबंधों के लिए एक बीमा पॉलिसी की तरह है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को इस स्थिति से अवगत कराया है. दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों पर व्यापक चर्चा की. साथ ही द्विपक्षीय संबंधों के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया.

विदेश सचिव में दी जानकारी

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का ब्योरा दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सीमा पार आतंकवाद की चुनौती का जिक्र किया. साथ ही इससे निपटने के लिए एक-दूसरे को सहयोग देने पर भी जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद से भारत और चीन को दोनों देशों को खतरा है. मिसरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा “एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान चीन की ओर से सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर समर्थन और सहयोग मिला है.” विदेश सचिव ने कहा कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने अपनी वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के अपने-अपने सिद्धांतों पर बात की और उम्मीद है कि उनके रुख से संबंधों में भविष्य के कार्यों को दिशा देने में मदद मिलेगी.

2.8 अरब लोगों को मिलेगा फायदा- मिसरी

विदेश सचिव ने कहा कि यह आम सहमति की बात है. भारत-चीन के स्थिर और सौहार्दपूर्ण संबंध दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है. मिसरी ने कहा कि राष्ट्रपति शी ने द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए चार सुझाव दिए.

चीन की ओर से दिए गए चार सुझाव

विदेश सचिव ने कहा कि बातचीत के दौरान चीन की ओर से चार सुझाव दिए गए हैं. जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

  1. रणनीतिक संचार को मजबूत करना और आपसी विश्वास को गहरा करना
  2. पारस्परिक लाभ के परिणाम प्राप्त करने के लिए आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करना
  3. एक-दूसरे की चिंताओं को समायोजित करना
  4. साझा हितों की रक्षा के लिए बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना.

विदेश सचिव ने बताया कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर भी जोर दिया. विदेश सचिव ने कहा कि दोनों नेताओं का मानना है कि भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए. (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >