भारत-रूस दोस्ती की दिखी गर्मजोशी, द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक ही कार से INNOPROM पहुंचे पीएम मोदी और पुतिन

PM Modi President Putin: द्विपक्षीय वार्ता खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में सवार होकर भारत मंडपम के लिए रवाना हुए. दोनों नेताओं ने INNOPROM प्रदर्शनी का दौरा किया.

PM Modi President Putin: भारत और रूस के रिश्तों की गर्मजोशी शुक्रवार को एक बार फिर देखने को मिली. नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे. यहां दोनों नेताओं ने INNOPROM प्रदर्शनी का दौरा किया.

INNOPROM दुनिया भर के निर्माताओं और खरीदारों को एक मंच पर लाने वाली औद्योगिक प्रदर्शनी है. इसका उद्देश्य नई तकनीकों को प्रदर्शित करने, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बढ़ाने और B2B संपर्क को मजबूत करना है.

द्विपक्षीय वार्ता में 100 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक मोदी-पुतिन वार्ता के दौरान भारत और रूस के बीच व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई.

INNOPROM के भारत में आयोजन और इसके जरिए औद्योगिक सहयोग बढ़ाने का मुद्दा भी बातचीत के एजेंडे में शामिल था. इसके तहत रेलवे, सुरंग निर्माण, स्टील वैल्यू चेन, B2B अवसरों और भारतीय कारोबारियों की रूसी बाजार तक पहुंच बढ़ाने पर फोकस है.

24वें भारत-रूस समिट के लिए रूस जाएंगे पीएम मोदी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस समिट के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया है, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और स्किल मोबिलिटी समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की.

पुतिन को पीएम मोदी ने दिया खास तोहफा

द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को प्राचीन तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. पीएम मोदी ने कहा कि करीब दो हजार साल पहले तिरुवल्लुवर द्वारा रचित तिरुक्कुरल मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को समेटता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका रूसी अनुवाद दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत करने में भूमिका निभाएगा.

क्या है तिरुक्कुरल?

तिरुक्कुरल में कुल 1,330 दो-पंक्तियों वाले कुरल हैं. इसमें अरम यानी सदाचार, पोरुल यानी धन और शासन तथा इनबम यानी प्रेम जैसे विषयों को शामिल किया गया है. तमिल परंपरा में इस ग्रंथ का विशेष महत्व है.

ब्रिक्स समिट के लिए भारत आए हैं पुतिन

राष्ट्रपति पुतिन शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे. वह 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे. भारत की BRICS Chairship की थीम Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability है. सम्मेलन में विकास, व्यापार, वित्त, तकनीक और लोगों के बीच संपर्क जैसे मुद्दों पर फोकस रहेगा.

Also Read: PM Modi-Putin Meeting: गले मिले, हाथ मिलाया, पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट किया ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >