पीएम मोदी ने मिस्र की अल-हकीम मस्जिद का किया दौरा, हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र दौरे के दूसरे दिन अल-हकीम मस्जिद पहुंचे, उसके वहां से हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री का दौरा किया. जो एक पवित्र स्थल है और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र तथा फलस्तीन में सेवा करने वाले एवं शहीद हुए भारतीय सेना के लगभग 3,799 सैनिकों की याद में बनाया गया है.

मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को काहिरा के अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया. जो दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी का मस्जिद है. मस्जिद का निर्माण फातिमिद वंश के शासन के दौरान किया गया था. भारत में बोहरा समुदाय वास्तव में फातिमिद वंश से उत्पन्न हुआ था और उन्होंने 1970 के दशक से मस्जिद का नवीकरण कराया.

पीएम मोदी ने हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री का भी किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र दौरे के दूसरे दिन अल-हकीम मस्जिद पहुंचे, उसके वहां से हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री का दौरा किया. जो एक पवित्र स्थल है और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र तथा फलस्तीन में सेवा करने वाले एवं शहीद हुए भारतीय सेना के लगभग 3,799 सैनिकों की याद में बनाया गया स्मारक है.

26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली मिस्र यात्रा है

नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं. पिछले 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की यह पहली यात्रा है. इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति अल-सिसी भारत यात्रा पर आए थे. उनके दौरे के छह महीने के भीतर प्रधानमंत्री की मिस्र की यात्रा हो रही है. अल-सिसी का सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा करने का कार्यक्रम है जहां मिस्र को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

Also Read: ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ मिस्र में स्वागत, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के मुफ्ती-ए-आजम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के मुफ्ती-ए-आजम डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लाम से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने और अतिवाद एवं कट्टरता के मुकाबले से संबंधित मुद्दों समेत भारत-मिस्र संबंधों पर चर्चा की. मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने अल्लाम को अवगत कराया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के अंतर्गत इस्लामिक विधिक अनुसंधान के लिए मिस्र की परामर्श संस्था ‘दार-अल-इफ्तार’ में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की स्थापना करेगा. बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, मिस्र के मुफ्ती-ए-आजम डॉ शॉकी इब्राहिम अल्लाम से मिलने का सौभाग्य मिला. हमने भारत और मिस्र के बीच संबंध विशेषकर सांस्कृतिक एवं लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा की.

कौन हैं डॉ शॉकी इब्राहिम अल्लाम

गौरतलब है कि अल्लाम 2013 में मिस्र के पहले निर्वाचित मुफ्ती-ए-आजम बने. वह दुनियाभर में 100 फतवा प्राधिकारों के बीच समन्वय के लिए बनाए गए साझा संगठन फतवा अथॉरिटीज वर्ल्डवाइड के सुप्रीम काउंसिल ऑफ द जनरल सेक्रेटेरिएट के अध्यक्ष का पद संभालते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >