PM Modi Vantara Visit: जब शेरों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बोतल से पिलाया दूध, तस्वीरें वायरल

PM Modi Vantara Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास एवं संरक्षण केंद्र, वनतारा का उद्घाटन किया और उसका दौरा किया. इस दौरान उन्होंने शेर के शावकों के साथ समय भी बिताया.

PM Modi Vantara Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंतारा दौरे में एशियाई शेर के शावकों, सफेद शेर के शावक, क्लाउडेड तेंदुए के शावक (जो एक दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति है), कैराकल शावक सहित विभिन्न प्रजातियों के साथ खेला और उन्हें खाना खिलाया. शेरों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Pm modi vantara gujarat visit

एक तस्वीर में पीएम मोदी को शेर के साथ देखा जा सकता है, जिसमें वो हाथ हिलाते दिख रहे हैं और बाड़े के अंदर से शेर को दहाड़ते साफ देखा जा सकता है. पीएम मोदी दरियाई घोड़ा के बीच भी पहुंचे. इसके अलावा हाथी के साथ पीएम ने खूब मस्ती की.

Modi-vantara-visit-

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रधानमंत्री ने एशियाई शेर शावकों, सफेद शेर शावक, क्लाउडेड तेंदुए शावक जो एक दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति है, कैराकल शावक सहित विभिन्न प्रजातियों के साथ खेला और उन्हें खिलाया.

Pm narendra modi inaugurated and visited the wildlife rescue

वनतारा में 2000 से अधिक प्रजातियां और 1.5 लाख से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवर रहते हैं. प्रधानमंत्री ने केंद्र में विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया.

Narendra-modi-inaugurated-and-visited-the-wildlife-rescue

प्रधानमंत्री ने वनतारा में वन्यजीव अस्पताल का भी दौरा किया और पशु चिकित्सा सुविधाओं को देखा, जो एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित हैं, और वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा, आंतरिक चिकित्सा आदि सहित कई विभाग भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >