गोवा और महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे PM Modi, करोड़ों की देंगे सौगात, समृद्धि महामार्ग का भी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा को दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी महाराष्ट्र में नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का भी उद्घाटन करेंगे. गोवा में पीएम मोदी गोवा में मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करेंगे.

PM MOdi: गुजरात चुनाव में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा को दौरे पर जा रहे हैं. महाराष्ट्र में पीएम मोदी 75000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और नागपुर में AIIMS का भी उद्घाटन करेंगे.

समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन: अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 520 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले और महाराष्ट्र में नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का भी उद्घाटन करेंगे. पीएमओ की ओर से यह जानकारी दी गई है. इसके अलावा पीएम मोदी गोवा में मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करेंगे. इस हवाई अड्डे को करीब 2870 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. बता दें.  नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही इस एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी.

महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने लिया था जायजा: गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समृद्धि एक्सप्रेस वे का जायजा लिया था. महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने टेस्ट ड्राइव कर सड़क की गुणवत्ता देखी. गौरतलब है कि समृद्धि एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो गया है. 11 दिसंबर को पीएम मोदी इस महामार्ग का उद्घाटन करेंगे.

परियोजना से लोगों को होगा काफी फायदा: समृद्धि एक्सप्रेस-वे से विदर्भ क्षेत्र समेत राज्य के अन्य कई हिस्सों के विकास में मदद मिलेगी. इस परियोजना से कई जिलों के लोगों को फायदा होगा. गौरतलब है कि समृद्धि एक्सप्रेस वे को 49 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत से बनाया गया है. यह मार्ग 11 जिलों के करीब 400 गांवों से होकर गुजरता है.

Also Read: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं सोनिया गांधी, शीत सत्र में नजर आएंगे राहुल गांधी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >