Video : पीएम मोदी के 'माफ करने' वाले बयान पर दीपके ने कसा तंज, तो यूजर बोले- तू निकल इधर से

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं द्वारा उनपर और उनकी दिवंगत मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी. इंस्टाग्राम के जरिए दिए गए मैसेज में प्रधानमंत्री ने युवाओं को माफ करने की बात कही है, जिसपर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रिएक्शन दिया है.

Video : अभिजीत दीपके ने अपने इंस्टाग्राम आईडी के जरिए रिएक्शन दिया और पीएम मोदी की आलोचना की. अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी की पोस्ट पर तंज कसते हुए लिखा, "फ्रेंड, सिर्फ रील में ही माफ करोगे या फिर दर्ज किए गए केस भी वापस लोगे? खबर लिखे जाने तक 2270 लोगों ने दीपके के कमेंट का रिप्लाई दिया. एक यूजर ने लिखा- तू निकल इधर से…


दीपके ने दिया पीएम के वीडियो पर रिप्लाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (31 जुलाई) को कहा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे उन्हें दुख पहुंचा. उन्होंने कहा कि बेटियों और युवाओं की ओर से ऐसी भाषा का इस्तेमाल चिंता की बात है. हालांकि, पीएम मोदी ने कहा कि वह इन भटके हुए बच्चों को माफ करना चाहते हैं और उन्हें सही रास्ते पर लाने की जरूरत है.

'इंस्टाग्राम' पर देर रात जारी एक वीडियो मैसेज में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समाज में व्याप्त आक्रोश को समझते हैं, लेकिन यह "गुमराह बच्चों" को अपनाने और उन्हें सही राह दिखाने का समय है. मोदी ने कहा कि उनका मन यह कह रहा था कि नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर उन्हें बच्चों से बात करनी चाहिए.


यूजर ने दिया दीपके को रिप्लाई
पीएम मोदी ने कहा, "कुछ 'शरारती बच्चों' ने मेरे और मेरी स्वर्गीय माता के खिलाफ गंदी गालियों का इस्तेमाल किया. सभ्य समाज में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल ठीक नहीं है." मोदी ने कहा, ''केवल मुझे ही नहीं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं. लेकिन गालियां कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होतीं. आइए, इन गुमराह बच्चों को सही राह दिखाएं.''


ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- 'मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >