यूएई में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी, खराब मौसम के कारण ‘अहलान मोदी’ का समय बदला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में मंगलवार को आयोजित जिस ‘अहलान मोदी’ सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं उसका समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खराब मौसम के कारण कम कर दिया गया है. अरब भाषा में ‘अहलान मोदी’ का मतलब ‘हैलो मोदी’ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से यूएई की दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे. जहां वह अबू धाबी में निर्मित भव्य बीएपीएस मंदिर का 14 फरवरी को उद्घाटन करेंगे. इधर पीएम मोदी के स्वागत के लिए यूएई में भव्य तैयारी शुरू हो गई है. हालांकि खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है.

‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में मंगलवार को आयोजित जिस ‘अहलान मोदी’ सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं उसका समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खराब मौसम के कारण कम कर दिया गया है. अरब भाषा में ‘अहलान मोदी’ का मतलब ‘हैलो मोदी’ है.

इस वजह से पीएम मोदी के कार्यक्रम में किया गया बदलाव

पूरे संयुक्त अरब अमीरात में रातभर भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की घटना दर्ज की गई. बारिश से यातायात जाम के साथ जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके कारण ‘अलहान मोदी’ कार्यक्रम को छोटा करने का निर्णय लिया गया. समुदाय के नेता सजीव पुरुषोतमन ने बताया कि अबू धाबी के ‘जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम’ में प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के सबसे बड़े प्रवासी कार्यक्रमों में से एक की तैयारी अच्छी चल रही थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें लोगों की भागीदारी को 80,000 से घटाकर 35,000 कर दिया गया. पहले यह बताया गया था कि लोगों को पंजीकृत करने के लिए स्थापित एक वेबसाइट के माध्यम से 60,000 लोगों ने पहले ही अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी थी। इस कार्यक्रम में केवल भारतीय मूल के व्यक्ति ही शामिल होंगे.

Also Read: अबू धाबी में हिंदू मंदिर : अयोध्या जैसी झलक, बेजोड़ वास्तुकला, बनारस गंगा तट जैसी अनुभूति, मोदी करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे 40 हजार से अधिक लोग

पुरुषोतमन के अनुसार, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों सहित 35,000 से 40,000 लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर 1000 से अधिक स्वयंसेवक तैनात रहेंगे और 500 से अधिक बसें संचालित की जाएंगी. अबू धाबी में भारतीय दूतावास के एक सूत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित किए जाने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम में 45,000 लोग शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके पहले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ ‘हाउडी, मोदी!’ नामक एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम को 22 सितंबर, 2019 को टेक्सास के ह्यूस्टन में संबोधित किया था. यूएई में कम से कम 35 लाख भारतीय रहते हैं.

भारी बारिश के बाद खाड़ी देश में अलर्ट जारी

यूएई के बड़े हिस्से में भारी बारिश, बर्फबारी, गरज के साथ बिजली कड़कने की घटना के कारण इस खाड़ी देश में सोमवार को सुरक्षा चेतावनी जारी की गई और गति सीमा को कम कर दिया गया. लोगों ने अल ऐन शहर में बर्फबारी के वीडियो भी साझा किये हैं. लेकिन बर्फबारी होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

27 एकड़ में फैले स्वामीनारायण का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

अबू धाबी में बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर, संयुक्त अरब अमीरात में पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है जिसे पत्थर से बनाया गया है. यह मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल रहबा के पास अबू मुरीखा में स्थित है. यह मंदिर करीब 27 एकड़ में फैला है और इसका निर्माण वर्ष 2019 से चल रहा है. मंदिर के लिए जमीन का दान यूएई की सरकार ने किया है. यूएई में तीन अन्य हिंदू मंदिर हैं जो दुबई में स्थित हैं. लेकिन बीएपीएस पूरे खाड़ी क्षेत्र में सबसे बड़ा मंदिर होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >