पीएम मोदी ने फोन पर की राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात, परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

Russia-Ukraine War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बात की. बातचीत में पीएम मोदी ने रूस के बीच चल रही लड़ाई पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि संघर्ष को जल्द खत्म करने और बातचीत के जरिए समस्या के समाधान की जरूरत है.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते सात महीनों से जारी भीषण युद्ध के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बात की. पीएमओ के मुताबिक अपनी बातचीत में पीएम मोदी ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई पर चर्चा की, साथ ही संघर्ष को जल्द खत्म करने और बातचीत व कूटनीति के जरिए समस्या के समाधान की जरूरत दोहराई. बातचीत में पीएम मोदी ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की.

पीएम मोदी पहले भी कर चुके हैं शांति की अपील: गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी ने दोनों देशों से शांति की अपील ही है. इससे पहले भी पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति के जरिए समस्या का हल निकालने की बात कह चुके हैं. हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर समरकंद में एक बैठक हुई थी, जिसमें पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि आज का दौर युद्ध का दौर नहीं है. अमेरिका और फ्रांस समेत दुनिया के कई देश पीएम मोदी के इस बयान की सराहना भी कर चुके हैं.

गौरतलब है कि दुनिया के कई देश इस युद्ध की निंदा कर रहे हैं. रूस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगे हैं. हाल में ही पोप फ्रांसिस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध खत्म करने की अपील की थी. इसके साथ ही, पोप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी शांति के लिए गंभीर प्रस्तावों के मिलने पर खुले मने से विचार करने की सलाह दी थी. पोप ने कहा कि यह बड़ी चिंता का विषय है कि यूक्रेन में युद्ध इतना गंभीर, विनाशकारी और खतरनाक हो गया है.

दुनिया भुगतेगी युद्ध का खामियाजा: बता दें, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की कीमत दुनिया को उठानी पड़ सकती है. लड़ाई में रूस-यूक्रेन के साथ-साथ दुनिया भी प्रभावित हो रही है. पूरी दुनिया आर्थिक नुकसान को लेकर चिंतित है. ओईसीडी (Organisation for Economic Co-operation and Development) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध की कीमत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को अगले साल चुकानी पड़ सकती है.

Also Read: Delhi LG vs Kejriwal govt: दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी में अनियमितता की जांच के आदेश, बिफरे केजरीवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >