फिर राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी ने कर दिया है 'सरेंडर'

covid 19 in india: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी (rahul gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र (pm narendra modi) मोदी (pm modi) पर जोरदार हमला किया है. इस बार उन्होंने चीन-भारत के तनाव (india china face off) को लेकर नहीं बल्कि कोरोना वायरस (coronavirus in india) के बढ़ते संक्रमण को लेकर ट्वीट किया है और फिर एक बार 'सरेंडर' (surrendered )शब्द का उपयोग किया है.

covid 19 in india: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी (rahul gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र (pm narendra modi) मोदी (pm modi) पर जोरदार हमला किया है. इस बार उन्होंने चीन-भारत के तनाव (india china face off) को लेकर नहीं बल्कि कोरोना वायरस (coronavirus in india) के बढ़ते संक्रमण को लेकर ट्वीट किया है और फिर एक बार ‘सरेंडर’ (surrendered )शब्द का उपयोग किया है.

राहुल गांधी ने शनिवार को अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि तेजी से फैल रहे कोरोना को हराने के लिए सरकार के पास योजना नहीं है. प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया है. पीएम मोदी इस मामले को लेकर चुप हैं और महामारी से लड़ने में वे सक्षम नजर नहीं आ रहे हैं. इधर, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) ने बताया है कि 26 जून 2020 तक कुल 79,96,707 सैंपल का टेस्ट किया गया है. 26 जून को 2,20,479 सैंपल का टेस्ट किया गया.

आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच लाख को पार गयी है, जबकि संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 15,000 के पार पहुंच गयी है.

Also Read: TikTok Star सिया कक्‍कड़ आत्‍महत्‍या मामले में पुलिस ने किया ये खुलासा, कमरे में मिले सबूतों से सुलझेगी मौत की गुत्‍थी
दो गज की दूरी कोरोना से बचाव का उपाय : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इसी तरह किसी ने नहीं सोचा था कि पूरी दुनिया पर एक ही तरह का कोरोना संकट आ जायेगा. हमें नहीं मालूम कि इससे कब निजात मिलेगी, लेकिन एक दवाई है जिससे हम बच सकते हैं. यह दवाई है दो गज की दूरी, गमछे से मुंह ढकना. जब तक कोरोना की दवा नहीं बनती हमें इसी तरह से अपना बचाव करना है.


दुनिया में 98 लाख के करीब कोरोना के मरीज

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 97 लाख 96 हजार 064 लोग संक्रमित हैं. इनमें 52 लाख 99 हजार 429 लोग ठीक हुए हैं. वहीं, 4 लाख 93 हजार 870 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 25 लाख 14 हजार 822 हो गयी है, जबकि 1 लाख 26 हजार 932 लोगों की मौत हुई है जबकि 10.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. रूस में 24 घंटे में 6,800 संक्रमित मिले हैं. अप्रैल के बाद पहली बार सात हजार से कम केस मिले हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >