PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर केंद्र सख्त, पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर केन्द्र सख्त हो गया है. इस मामले में केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है. दरअसल, पीएम मोदी बठिंडा से फिरोजपुर जा रहे थे लेकिन 20 मिनट तक एक पीएम मोदी के काफिले को फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा था.

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर केन्द्र सख्त हो गया है. इस मामले में केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है. केन्द्र ने पूछा है कि घटना के बाद पंजाब सरकार ने क्या कार्रवाई की है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट की मांग की गई है. बता दें, बीते साल 5 जनवरी को पीएम मोदी जब पंजाब गये थे तो उनकी सुरक्षा में चूक हो गयी थी.

कैसे हुई थी सुरक्षा में चूक: दरअसल, साल 2022 की पांच जनवरी को पीएम मोदी फिरोजपुर के दौरे पर थे. पीएम मोदी पंजाब में सड़क मार्ग से बठिंडा से फिरोजपुर जा रहे थे. लेकिन 20 मिनट तक एक पीएम मोदी के काफिले को फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा था. इसका कारण था कि फ्लाईओवर पर अचानक से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी आ गये थे. जिस कारण प्रधानमंत्री के काफिले को 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही रुकना पड़ा था. सबसे बड़ी बात की जिस इलाके में पीएम का काफिला रुका था वो आतंकियों और तस्करों का गढ़ माना जाता है.

सुप्रीम कोर्ट ने गठित की कमेटी: वहीं, इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था. कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा को दी गई थी. इस जांच कमेटी में केंद्र और राज्य सरकार के भी कई अधिकारियों शामिल थे. यह कमेटी सुरक्षा में हुई चूक समेत घटना की सभी पहलुओं की जांच की थी.

Also Read: गन कल्चर के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, 813 लाइसेंस रद्द, पंजाब में 3.73 लाख से ज्यादा लोगों के पास हथियार

पंजाब सरकार पर लगा था आरोप: वहीं, घटना के बाद गृह मंत्रालय पंजाब सरकार पर कई आरोप लगाये थे. गृह मंत्रालय ने कहा था कि पंजाब सरकार को पीएम के कार्यक्रम और रूट के बारे में पहले ही इन्फॉर्म कर दिया था. लेकिन, फिर भी पंजाब सरकार ने लापरवाही दिखाई. यहां, तक की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी इंतजाम नहीं किए थे. गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि जब रूट में बदलाव किया गया तो पंजाब सरकार को अतिरिक्त सुरक्षा करनी चाहिए थी. लेकिन ऐसा कोई इंतजाम नहीं था. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >