PM Modi Maha Kumbh Visit: गौर से देखिये…पीएम मोदी की संगम डुबकी पर सपा नेता का विवादित बयान, Video

PM Modi Maha Kumbh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाकुंभ पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. पीएम की डुबकी पर विपक्ष की प्रतिक्रिया भी आने लगी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता ने विवादित टिप्पणी कर दी है.

PM Modi Maha Kumbh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगम में डुबकी पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने विवादित टिप्पणी कर दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, गौर से देखिये….. रेनकोट स्नान कैमरे पर जारी है. गंगा जी के ठंडे पानी से इतना डर…. आज विशेष दिन है. आज मिल्कीपुर अयोध्या और दिल्ली में वोटिंग हो रही है इसलिए आज का दिन गंगा स्नान के लिए चुना गया है. भगवान विष्णु का अपने को अवतार बताने वाले को कुंभ स्नान की क्या जरूरत?”

संगम में डुबकी के बाद पीएम बोले- मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति मिली

महाकुंभ पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मेरे मन को असीम शांति और संतोष मिला.”

केसरिया रंग का कुर्ता, नीले रंग का पायजामा और रुद्राक्ष धारण किए नजर आए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संगम में स्नान करते समय प्रधानमंत्री को पूरी बांह का केसरिया रंग का कुर्ता और नीले रंग का पायजामा पहने देखा गया. उन्होंने रुद्राक्ष की माला से जाप भी किया. उनके गले में भी रुद्राक्ष की एक माला थी. उन्होंने दूध से गंगा का अभिषेक किया और माला फूल चढ़ाकर आरती की. इसके बाद पुरोहितों ने प्रधानमंत्री के माथे पर चंदन का तिलक लगाया और उन्हें गंगा जल का आचमन कराया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने संगम स्थल पर तीनों नदियों की आरती की.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने माफ किया अमीरों का 16 लाख करोड़, नेता प्रतिपक्ष का चौंकाने वाला दावा

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- संगम में स्नान का परम सौभाग्य मिला

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला. मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है1 उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >