Raksha Bandhan : पीएम मोदी के हाथों में छात्राओं ने बांधी खास राखी, लिखा था शानदार संदेश

Raksha Bandhan : रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने पीएम आवास जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में राखी बांधी है. छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में जो राखी बांधी है वो बेहद खास है.

Raksha Bandhan : पूरे देश में आज (19 August) रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर स्कूली छात्राओं ने मोदी को राखी बांधी. पीएम आवास में जाकर छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में राखी बांधी. पीएम मोदी को छात्राओं ने जो राखी बांधी है वो काफी खास है. इसे खास तौर पर पीएम मोदी के लिए तैयार किया गया है. इस राखी में पीएम मोदी की अपनी मां के पैर धोने वाला फोटो भी लगाया गया है.

पीएम मोदी ने  अपने आधिकारिक आवास पर मनाया त्योहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की. इन तस्वीरों में विभिन्न स्कूलों की छोटी-छोटी लड़कियां प्रधानमंत्री को राखी बांधते दिख रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि यह पावन पर्व सभी के रिश्तों में नयी मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नयी मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए.

भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते का त्योहार है रक्षाबंधन
हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है. अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती हैं, वहीं भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर राहुल गांधी के पोस्ट पर यूजर ने पूछ लिया ये सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >