Karnataka Election 2023: पीएम मोदी, योगी और अमित शाह होंगे स्टार प्रचारक, बीजेपी ने जारी की सूची

बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में 40 स्टार प्रचारकों को मैदान पर उतारा. जिसमें सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है. उसके बाद दूसरे नंबर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रखा गया है. तीसरे स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शामिल किया गया है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री अमित शाह को टॉप प्रचारकों में शामिल किया गया है.

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम शामिल

बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में 40 स्टार प्रचारकों को मैदान पर उतारा. जिसमें सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है. उसके बाद दूसरे नंबर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रखा गया है. तीसरे स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शामिल किया गया है. जबकि उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और पांचवें स्टार प्रचारक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शामिल किया गया है.

योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है. योगी आदित्यनाथ को कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान विशेष सुरक्षा प्रदान किया जाएगा.

Also Read: Karnataka Elections 2023: नेशनल पार्टी बनने पर उत्साहित AAP का जानिए क्या है कर्नाटक चुनाव में लक्ष्य

10 मई को कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान

गौरतलब है कि कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा. जबकि मतगणना 13 मई को होगी. फिलहाल चुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी है.

यहां देखें बीजेपी स्टार प्रचारकों की पूरी सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >