PM Modi Manipur Visit: मणिपुर जाएंगे पीएम मोदी, 8500 करोड़ रुपये की देंगे सौगात, विस्थापितों से करेंगे बात

PM Modi Manipur Visit: शनिवार (13 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री सचिव पुनीत कुमार गोयल ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह दौरा राज्य में शांति, सामान्यता और विकास की राह खोलेगा. अपने दौरे में पीएम मोदी 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी अनावरण करेंगे, साथ ही दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार (13 सितंबर) को मणिपुर का दौरा करने वाले हैं. अपने दौरे में पीएम मोदी राज्य को करोड़ों की सौगात देने वाले हैं. मुख्यमंत्री सचिव पुनीत कुमार गोयल ने इंफाल में बताया कि पीएम मोदी का यह दौरा राज्य में शांति, सामान्यता और विकास की राह खोलेगा. मणिपुर में दो साल पहले कुकी और मैतेई समुदाय के बीच दो हिंसा भड़की थी. हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी, हजारों विस्थापित हुए थे.

पीएम मोदी विस्थापितों से करेंगे बात

13 सितंबर को अपने मणिपुर दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चूड़ाचांदपुर और इंफाल में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे. मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी का दो साल पहले राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद यह पहला मणिपुर दौरा होगा. गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी अनावरण करेंगे.

विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा ‘‘मणिपुर के समावेशी, सतत और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री चूड़ाचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.’’ पीएम मोदी इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

मुख्य सचिव ने कहा ‘‘प्रधानमंत्री का 13 सितंबर का मणिपुर दौरा राज्य में शांति, सामान्य स्थिति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा.’’ उन्होंने बताया कि मोदी राज्य के अपने दौरे के दौरान चूड़ाचांदपुर और इंफाल में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे तथा दो रैलियों को संबोधित करेंगे. करीब दो साल पहले राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़की थी. इ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >