PM Modi Cabinet Portfolio: पीएम मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, राजनाथ रक्षा और शाह गृह मंत्री बने रहेंगे, देखें पूरी सूची

PM Modi Cabinet Portfolio: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. उन्होंने अपनी नयी मंत्रिपरिषद में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा है.

PM Modi Cabinet Portfolio: केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए मंत्रियों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को स्वास्थ्य के साथ ही रसायन व उर्वरक विभाग और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है. नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री, जबकि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने रहेंगे.

किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्रालय

किरेन रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से संसदीय कार्य मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री बने रहेंगे. सर्बानंद सोनोवाल पोत परिवहन मंत्रालय का जिम्मा संभालते रहेंगे.

एच डी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय

कैबिनेट मंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. वहीं, जद (यू) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को पंचायती राज और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं दुग्ध मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है.

पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री

पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री बने रहेंगे, जबकि पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए तेदेपा नेता राम मोहन नायडू को नागर विमानन मंत्रालय सौंपा गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रालय में बदलाव करते हुए उन्हें संचार मंत्री बनाया गया है. उन्हें पूर्वोत्तर मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पिछली सरकार में वह नागर विमानन मंत्री थे.

अश्विनी वैष्णव नए सूचना और प्रसारण मंत्री, रेल मंत्री

कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव नए सूचना और प्रसारण मंत्री होंगे. इसके साथ ही वह रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे. मोदी और 71 मंत्रियों ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी.

यहां देखें पूरी सूची

राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री
अमित शाह – केंद्रीय गृह मंत्री
निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री
एस जयशंकर- विदेश मंत्री
अश्विनी वैष्णव – रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्री
श्रीपद नाइक – ऊर्जा राज्य मंत्री
डॉ मनसुख मंडाविया – श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री
पीयूष गोयल – वाणिज्य मंत्रालय
जेपी नड्डा – स्वास्थ्य मंत्रालय
सीआर पाटिल – जलशक्ति मंत्रालय
राम मनोहर नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
अन्नपूर्णा देवी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल- जहाजरानी मंत्रालय
किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्री
गजेंद्र शेखावत- पर्यटन संस्कृति मंत्रालय
भूपेंद्र यादव – पर्यावरण मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार मंत्रालय
रवनीत सिंह बिट्टू – अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री
प्रह्लाद जोशी – उपभोगता मामलों के मंत्री
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह – संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुरेश गोपी – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का राज्यमंत्री
एनडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय
जीतन राम मांझी – MSME
शिवराज सिंह चौहान – कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय
चिराग पासवान – खेल एवं युवा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
हर्ष मल्होत्रा – सड़क परिवहन राज्य मंत्री
अजय टम्टा – सड़क परिवहन राज्य मंत्री
मनोहर लाल खट्टर – ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय
श्रीपद नाइक – ऊर्जा राज्य मंत्री
मुरलीधर मोहोल – सहकारिता और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुर – कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
अर्जुन राम मेघवाल – विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
राजीव रंजन – पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
शोभा करंदलाजे – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी
बंदी संजय कुमार – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
संजय सेठ – रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
रवनीत सिंह – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री.
रक्षा निखिल खडसे – युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >