Central Vista Project: पीएम मोदी ने किया नये संसद भवन का निरिक्षण, देखें तस्वीरें

1 / 1
Central Vista Project: पीएम मोदी ने किया नये संसद भवन का निरिक्षण, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

Central Vista Project: पीएम मोदी ने किया नये संसद भवन का निरिक्षण, देखें तस्वीरें

New Parliament Building: पीएम नरेंद्र मोदी ने कल शाम नये संसद भवन का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया. यहां उन्होंने मौजूद कारीगरों से बातचीत भी की है. उनके इस संसद दौरे से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं.

Central Vista Project: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल शाम को यहां नए संसद भवन का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने निर्माण श्रमिकों से बातचीत भी की. प्रधानमंत्री ने इमारत के अंदर एक घंटे से अधिक समय बिताया.

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मोदी ने संसद के दोनों सदनों में प्रस्तावित सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्माण श्रमिकों के साथ भी बातचीत की.

नए भवन के पिछले साल नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद थी. अब इसका जल्द ही इसका उद्घाटन होने की संभावना है.

दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी.

टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 2020 में 971 करोड़ रुपये में परियोजना का ठेका मिलने के बाद इमारत का निर्माण कर रही है. हालांकि, माना जाता है कि परियोजना की लागत अधिक हो गई है.

नए भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा.

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत, सरकार एक एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव का भी निर्माण करेगी जिसमें एक नया प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >