पीएम मोदी ने नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया, जानें किन्हें होगा फायदा

PM Modi Inaugurate Jammu Railway Division : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए जम्मू रेलवे डिवीजन सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जानें इसकी खासियत क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें नए जम्मू रेलवे डिवीजन के उद्घाटन के अलावा रेल से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं. मोदी तेलंगाना में चारलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन किया. पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी प्रधनमंत्री ने रखी.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में रेलवे में ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला है. अब हाईस्पीड ट्रेन की मांग बढ़ रही है. वह समय दूर नहीं है जब भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी.

जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से क्या होगा फायदा?

जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से 742.1 किलोमीटर लंबे पठानकोट, जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला, भोगपुर, सिरवाल और बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिन्दर नगर खंडों को फायदा पहुंचेगा. इससे लोगों का लंबा इंतजार खत्म होगा. भारत के अन्य हिस्सों से संपर्क में सुधार देखने को मिलेगा. इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा. पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को किया गया है डेवलप

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को प्रवेश के नये प्रोविजन के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में डेवलप किया गया है. इसकी लागत लगभग 413 करोड़ रुपये है. अच्छी यात्री सुविधाओं वाले इस एनवायरमेंट फ्रेंडली टर्मिनल से सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा जैसे शहर के मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़-भाड़ कम होती नजर आएगी.

रायगढ़ रेलवे डिवीजन से किस राज्य को होगा लाभ?

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखी. इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में संपर्क में सुधार देखने को मिलेगा. क्षेत्र में पूरी तरह से सोशल और इकोनॉमिक डेवलपमेंट इससे होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >