PM Modi in Rishikesh : अब आतंकवादियों को घर में घुस के मारा जाता है, ऋषिकेश की रैली में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Rishikesh : ऋषिकेश में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है.

PM Modi in Rishikesh : उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों पर जमकर हमला किया. उन्होंने रैली की शुरुआत में कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. देश ने पूर्ण बहुतम वाली सरकार का कार्यकाल देखा. आज देश में ऐसी सरकार है जिसने पिछले 10 साल में भारत को विकास के पथ पर ला दिया है.

ऋषिकेश में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में एक मजबूत सरकार है. यही वजह है कि आतंकवादियों को घर में घुस के मारा जाता है. जब भी हमारे देश में कमजोर सरकार रही, हमारे दुश्मनों ने इसका फायदा उठाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई थी जिससे देश के दुश्मन मजबूत बन रहे थे. आज सीमाओं पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की खास बातें

  • रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सैनिकों के पास सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
  • पीएम मोदी ने कहा सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रहीं हैं.
  • पीएम मोदी ने कहा बीजेपी सरकार उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा दे रही है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है. यही वजह है कि आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है.
  • ऋषिकेश में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां भी लोग कह रहे हैं-फिर एक बार मोदी सरकार.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्रीविशाल के चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार.

    Read Also : Lok Sabha Election 2024: अमेरिका में नरेंद्र मोदी के समर्थन में निकाली गई रैली, तस्वीर आई सामने
  • कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो पैसे बिचौलिए खा जाते थे. अब गरीबों के खातों में डायरेक्ट पैसे जाते हैं. ये लूट मोदी ने बंद की है. इसलिए मोदी के खिलाफ उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के लिए पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार है, लेकिन मोदी के लिए देश ही उसका परिवार है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस ही है जिसने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया. इन्होंने राम मंदिर के बनने में रोड़ा डाला. हमारी सरकार आई तो मंदिर का निर्माण करवाया गया. कांग्रेस को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया. कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया.
  • पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस शक्ति को खत्म कर देना चाहती है जिसकी बात उनके नेता करते नजर आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >