पीएम आवास पर चली 2 घंटे मीटिंग, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद

PM Modi High Level Meeting : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक करीब दो घंटे चली.

PM Modi High Level Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा शीर्ष अधिकारियों के साथ रविवार को एक हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की. यह अहम बैठक करीब दो घंटे चली. यह बैठक सैन्य कार्रवाई रोकने पर भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बनने के एक दिन बाद हुई. बैठक के बीच में ही वायुसेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. इसके बारे में और जानकारी जल्द दी जाएगी.

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख शामिल हुए. भारत ने पाकिस्तान पर सहमति की शर्तों का उल्लंघन करने का शनिवार रात आरोप लगाया था और उससे इस तरह के उल्लंघन से बचने के लिए उचित कदम उठाने तथा स्थिति से ‘गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान किया था. स्थिति अब शांत हो गई है लेकिन कई सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग कई दिनों तक जारी रही गोलाबारी और ड्रोन संबंधी घटनाओं के कारण अब भी आशंकित हैं.

यह भी पढ़ें : Operation Sindoor : घुटनों पर आया पाकिस्तान, पढ़ें 6 मई की रात से 10 मई के बीच क्या–क्या हुआ

ब्रह्मोस टूटती है दुश्मन पर कहर बनकर : राजनाथ सिंह

इस बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी’ का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस दुश्मन पर कहर बनकर टूटती है. सिंह ने कहा, “…आज नेशनल टेक्नोलॉजी डे है. 1998 में इसी दिन अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था और दुनिया को भारत की ताकत दिखाई थी. वह परीक्षण हमारे वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, रक्षा कर्मियों और कई अन्य हितधारकों के अथक प्रयासों का परिणाम था.”

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पहलगाम मे मारे गए लोगों को इंसाफ दिलाया. उन्होंने कहा कि सेना की धमक रावलपिंडी तक पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >