PM Modi Gift To Manipur: पीएम मोदी ने इंफाल को दिया 1200 करोड़ का तोहफा, कहा- मणिपुर में किसी भी प्रकार की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण

PM Modi Gift To Manipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा प्रभावित मणिपुर के दौर पर हैं. जहां उन्होंने शनिवार को इंफाल में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें मंत्रिपुखरी स्थित सिविल सचिवालय; मंत्रिपुखरी में आईटी एसईजेड भवन और नया पुलिस मुख्यालय; दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन; और चार जिलों में महिलाओं के लिए अनूठा इमा मार्केट शामिल हैं.

PM Modi Gift To Manipur: इंफाल में कई परियोजनाओं के उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मणिपुर में किसी भी प्रकार की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है. यह हिंसा हमारे पूर्वजों और हमारी आने वाली पीढ़ियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है. इसलिए, हमें मणिपुर को शांति और विकास के पथ पर आगे ले जाना है और यह हमें मिलकर करना होगा.

माउंट हैरियट का नाम बदलकर माउंट मणिपुर कर दिया गया : पीएम मोदी

हमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम और भारत की रक्षा में मणिपुर के योगदान से प्रेरणा लेनी होगी. यह मणिपुर की ही भूमि थी जहां आजाद हिंद फौज ने पहली बार तिरंगा फहराया था. नेताजी सुभाष ने मणिपुर को भारत की स्वतंत्रता का प्रवेश द्वार कहा था. इस भूमि ने अनेक वीर बलिदान दिए हैं. हमारी सरकार मणिपुर के ऐसे प्रत्येक महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रही है. हमारी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में माउंट हैरियट का नाम बदलकर माउंट मणिपुर कर दिया गया है. यह मणिपुरी स्वतंत्रता सेनानियों को भारत के 140 करोड़ देशवासियों की श्रद्धांजलि है.”

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय जवानों के कहर से घबराया पाकिस्तान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मणिपुर के अनेक सपूत देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत माता की रक्षा में जुटे हैं. हाल ही में दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की ताकत देखी है. हमारे जवानों ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तानी सेना घबरा गई. भारत की इस सफलता में मणिपुर के अनेक वीर बेटे-बेटियों का पराक्रम भी शामिल है. इसी तरह, मैं हमारे वीर शहीद दीपक चिंगाखम के पराक्रम को भी नमन करता हूं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. मैंने कहा था कि मणिपुरी संस्कृति के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है. और मणिपुर के खिलाड़ियों के बिना भारत के खेल भी अधूरे हैं. मणिपुर का युवा, तिरंगे की शान के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहने वाला युवा है.”

2014 से पहले मणिपुर की विकास दर एक प्रतिशत से भी कम : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…अब 21वीं सदी का यह समय उत्तर पूर्व का समय है. इसलिए भारत सरकार ने मणिपुर के विकास को निरंतर प्राथमिकता दी है. परिणामस्वरूप, मणिपुर की विकास दर लगातार बढ़ रही है. 2014 से पहले मणिपुर की विकास दर एक प्रतिशत से भी कम थी. अब मणिपुर पहले की तुलना में कई गुना तेजी से प्रगति कर रहा है. मणिपुर में बुनियादी ढांचे के विकास का एक नया युग शुरू हुआ है. मणिपुर में सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति भी कई गुना बढ़ गई है. यहां हर गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए भी तेज गति से काम हो रहा है.”

ये भी पढ़ें: PM Modi Manipur Visit: मणिपुर में अचानक हेलीकॉप्टर छोड़ सड़क मार्ग से क्यों चल दिए पीएम मोदी, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें: PM Modi in Manipur : विकास के लिए शांति जरूरी, चूड़ाचांदपुर में बोले पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >