पीएम मोदी ने अरुणाचल को दिया 5125 करोड़ का तोहफा, कांग्रेस पर बोला करारा हमला

PM Modi Arunachal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

PM Modi Arunachal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में तैयार होने वाली दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं – हीओ जलविद्युत परियोजना (240 मेगावाट) और तातो-I जलविद्युत परियोजना (186 मेगावाट) की आधारशिला रखी. उन्होंने तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर और 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी, जो कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, अग्नि सुरक्षा और कामकाजी महिलाओं के छात्रावासों सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी.

जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- “… कांग्रेस की सोच का, अरुणाचल को, पूरे पूर्वोत्तर को, बहुत नुक्सान हुआ है… जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है.”

पूर्वोत्तर में विकास पहुंचने में दशकों लग गए : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “पूर्वोत्तर में विकास पहुंचने में दशकों लग गए… अरुणाचल को प्रकृति का वरदान प्राप्त है… उस समय की दिल्ली सरकार ने अरुणाचल प्रदेश और उसके लोगों की उपेक्षा की. कांग्रेस जैसी पार्टियों को लगता था कि अरुणाचल प्रदेश में बहुत कम लोग रहते हैं, वहां सिर्फ 2 लोकसभा सीटें हैं, तो इस राज्य पर ध्यान क्यों दिया जाए?… पूरा पूर्वोत्तर विकास में पिछड़ रहा था… हमारी प्रेरणा वोटों और सीटों की संख्या नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम का विचार है. हमारा एकमात्र मंत्र ‘नागरिक देवो भव:’ है…”

पीएम मोदी ने अपनी अरुणाचल यात्रा को बताया विशेष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अरुणाचल की मेरी यात्रा विशेष बन गई है. नवरात्रि के पहले दिन मुझे इतने खूबसूरत पहाड़ देखने को मिले… आज अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो गए हैं. जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो गया है… अरुणाचल को बिजली, स्वास्थ्य, पर्यटन और कई अन्य क्षेत्रों की परियोजनाएं दी गई हैं.”

पीएम मोदी ने अरुणाचल को वीरता की भूमि बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…जैसा तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसा ही अरुणाचल का पहला रंग केसरिया है. यह भूमि वीरता की भूमि है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के उद्यमियों के साथ की बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में स्थानीय उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से सोमवार को मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की. उन्होंने इंदिरा गांधी पार्क में अपने जनसभा स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी को भी देखा. मोदी ने व्यापारियों से पूछा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में हाल के सुधारों से उन्हें क्या फायदा हुआ है. उन्होंने प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >