PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी का लुक हुआ वायरल, कच्छ में जवानों संग मनाई दिवाली

PM Modi Diwali Celebration: आज देशभर में दिवाली मनाई जा रही है. बाजारों में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे.

PM Modi Diwali Celebration: दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे हैं. जहां उन्होंने सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई. पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है. मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं.

देश की एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं कर सकते

कच्छ में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस देश में ऐसी सरकार है जो देश की एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं कर सकती. उन्होंने आगे कहा, इक्कीसवीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, आज हम अपनी सेनाओं को, अपने सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर रहे हैं. हम अपनी सेना को दुनिया की सबसे आधुनिक सैन्य ताकतों की श्रेणी में ला रहे हैं. हमारे इन प्रयासों का आधार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक हुआ वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने सेना के जवानों के बीच कच्छ पहुंचे. इस दौरान उनका लुक बेहद खास था. पीएम मोदी सेना के ड्रेस में नजर आये. भारतीय सेना के ड्रेस में पीएम मोदी किसी सोल्जर से कम नहीं लग रहे थे. सेना के ड्रेस में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं.

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहां-कहां मनाई दिवाली

नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे. तब से अबतक पीएम मोदी दिवाली बॉर्डर में ही सेना के जवानों के साथ मनाते आए हैं. 2014 में जब पहली बार देश की सत्ता संभाली थी, तब पीएम मोदी दिवाली मनाने सियाचिन ग्लेशियर पहुंचे थे. जहां कंपकंपाती ठंड के बीच उन्होंने सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी और उन्हें मिठाई भी खिलाई थी. 2016 में पीएम मोदी भारत-चीन सीमा पर पहुंच गए थे. जहां आईटीबीपी, डोगरा स्काउट्स और सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. 2017 में पीएम मोदी दिवाली कश्मीर के गुरेज सेक्टर में मनाई थी. 2018 में उत्तराखंड के हर्षिल में, 2019 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में, 2020 में लोंगेवाला सीमा चौकी पर सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. 2021 में नौशेरा सेक्टर, 2022 में कारगिल में सेना के जवानों के साथ, 2023 में हिमाचल प्रदेश के लेपचा में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >